फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Be careful while going out: Mohiuddinpur-Kharkhauda road will remain closed for five days from today

संभलकर निकलें: आज से पांच दिन तक बंद रहेगा मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग, रेलवे फाटक भी रहेगा बंद, ये है वजह

Tue, 15 Oct 2024 12:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 15 Oct 2024 12:23 PM IST
सार

मेरठ मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग अगले पांच दिन के लिए बंद रहेगा। दरअसल मेरठ हापुड़ लाइन पर कार्य के चलते यात्रियों को इस मार्ग पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Be careful while going out: Mohiuddinpur-Kharkhauda road will remain closed for five days from today
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-हापुड़ रेल लाइन पर काम के चलते खरखौदा रेलवे फाटक मंगलवार से पांच दिनों तक बंद रहेगा। 19 अक्तूबर तक यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने के बाद मेरठ-हापुड़ रेल लाइन पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। पहले जुर्रानपुर रेलवे फाटक को तीन दिनों तक बंद रख कर बिजली बंबा बाईपास पर यातायात बंद रखा गया था।
विज्ञापन


अब मेरठ-हापुड़ रेल लाइन पर खरखौदा में फाटक बंद रख कर पांच दिनों तक यहां रेल लाइन पर काम किया जाएगा। खरखौदा में रेल लाइन फाटक नंबर 47 सी को बंद रख क काम किया जाएगा। इस कारण मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: UP: बिलखती रही दीपक की प्रेमिका, जमकर किया हंगामा, दरोगा ने बताई सच्चाई, आखिर क्यों देर तक दबाया मामला

बुलंदशहर रेल पथ सीनियर सेक्शन प्रभारी के अनुसार रेल लाइन पर काम के कारण खरखौदा में फाटक संख्या 47 सी मंगलवार यानि आज सुबह सात बजे से लेकर 19 अक्तूबर की रात आठ बजे तक बंद रहेगा। इसी कारण मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर यातायात नहीं चलेगा। इस संंबंध में उन्होंने मेरठ के एसपी यातायात को भी पत्र लिखा है।

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहिउ्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। इस मार्ग का यातायात भारी वाहनों को वाया मोदीनगर-हापुड़ से निकाला जाएगा। हल्के वाहनों को बिजली बंबा बाईपास से निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed