फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Industrial corridor hub will be built in Partapur, goods will go across the country

UP News: परतापुर में बनेगा औद्योगिक कॉरिडोर हब, देशभर में जाएगा सामान

Tue, 06 Aug 2024 12:03 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 06 Aug 2024 12:03 AM IST
सार

परतापुर आने वाले दिनों में शहर का केंद्र बनकर उभरेगा। यहां से मेडा की ओर से प्रस्तावित प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेडशिप पास में होगी, साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे भी सटा हुआ है।

विज्ञापन

विस्तार

इसी के साथ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे, मेरठ-करनाल राजमार्ग से भी यह जुड़ा हुआ है। ऐसे में यहां औद्योगिक कॉरिडोर हब विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। सोमवार को बागपत के सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर यह मांग की, जिस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

डॉ. राजकुमार सांगवान ने उन्हें बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, एनसीआरटीसी का आरआरटीएस कॉरिडोर, पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-सहारनपुर, दिल्ली-मेरठ, मेरठ-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी का जाल बिछ गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण पूर्ण होने के बाद संपूर्ण क्षेत्र में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं पैदा होंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सम्मिलित बागपत लोकसभा क्षेत्र दिल्ली से कुछ ही दूरी पर है, ऐसे में क्षेत्र की तरक्की जरूरी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बागपत लोकसभा क्षेत्र के जनपद गाजियाबाद एवं मेरठ से गुजरता है जहां डीएफसीसीआईएल की ओर से परतापुर स्टेशन, मेरठ कैंट एवं अन्य छोटे स्टेशन का विकास किया गया है। इस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे एवं आरआरटीएस की नमो भारत का नेटवर्क है। मेडा की ओर से मेरठ महायोजना-2031 में भी इस स्टेशन के आसपास का क्षेत्र औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं लॉजिस्टिक हब गतिविधियों हेतु आरक्षित किया गया है। इसके अलावा प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप भी विकसित की जाएगी।

 
विज्ञापन

ऐसे में बागपत लोकसभा में अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के आसपास के क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर, इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, लॉजिस्टिक हब आदि की परियोजना के तहत परतापुर में औद्योगिक कॉरीडोर हब विकसित किए जाने की जरूरत है। सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए संभावनाएं तलाशने का भरोसा दिलाया है। ऐसा होने पर परतापुर से देशभर में सामान पहुंचेगा और क्षेत्र में विकास तेजी से होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed