फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Girl raped, accused from other community, tense situation in Meerut village

UP News: लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी दूसरे समुदाय का, तनाव की आग में झुलसा मेरठ का एक गांव

Mon, 16 Sep 2024 07:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 16 Sep 2024 07:15 PM IST
सार

गांव का युवक एक किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म करके भाग गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
UP News: Girl raped, accused from other community, tense situation in Meerut village
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रोहटा थानाक्षेत्र के एक गांव में समुदाय विशेष के युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। पुलिस ने पीड़िता डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव का समुदाय विशेष का युवक दूसरे समुदाय की एक नाबालिग को बीती रात बहला-फुसला कर ले गया। अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। सोमवार को किशोरी अपने घर पहुंची और परिवार वालों को जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित के परिवार वाले किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी फिलहाल फरार है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पर लटका था ताला, किशोरी को ले गए मेरठ
वहीं दुष्कर्म पीड़िता की डॉक्टरी के लिए जिस समय पुलिस वाले लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों के कक्ष पर ताला पड़ा हुआ था। कोई चिकित्सक या महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थी। इसके चलते दुष्कर्म पीड़िता को धक्के खाने पड़े और फजीहत होने के बाद मेरठ जाना पड़ा। पीड़ित के परिवार वालों ने हंगामा किया और चिकित्सकों की लापरवाही की शिकायत अधिकारियों से करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed