फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Gas Cylinder Blast News: gas cylinder blast in sardhna of Meerut and many peoples injured

मेरठ: तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष समेत दो की मौत, कई दबे

Thu, 29 Oct 2020 11:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Oct 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Meerut Gas Cylinder Blast News: gas cylinder blast in sardhna of Meerut and many peoples injured
मेरठ में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: सिलिंडर फटने से हादसा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद के सरधना में गुरुवार सुबह एक मकान में तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। धमाके के साथ कई मकान भरभराकर ढह गए। मकान ढहने से मलबे में दबकर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही सरधना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है।

विज्ञापन


बताया गया कि हादसा सुबह नौ बजकर 25 मिनिट पर हुआ। सरधना के मोहल्ला पीर जादगान में माबूत खां निवासी टेहरकी का मकान है। आज सुबह परिवार के लोग मकान में थे। इसी बीच तेज धमाका हुआ और मकान भरभराकर गिर गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के करीब आधा दर्जन मकान ढह गए। धमाके के बाद मकान में आग लग गई। इस दौरान परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई और कई लोग मलबे में दब गए। जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर सरधना पुलिस के अलावा सीओ सरधना आरपी शाही और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस लाइन स्थित फायर स्टेशन से भी फायर ब्रिगेड कि कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई है। मकान ढहने से मलवा का ढेर लगा हुआ है। इसके अलावा आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करोड़पतियों के शौक को मात दे रहा मन्नू कबाड़ी का घर, नजारा देखकर चौंक गए अफसर, तस्वीरें

पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि मकान में गैस सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है। आसपास के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। मकान में कितने लोग मौजूद थे। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही। पुलिस के अनुसार हादसे में कांग्रेस नगर अध्यक्ष आसिम खान की मौत हो गई। इसके अलावा दो लोगों के दबे होने की आशंका है।

वहीं घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी अजय साहनी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा राहत-बचाव कार्य जारी है।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मकान में गैस सिलिंडर फटने से यह हादसा हुआ है। एसएसपी ने यह भी बताया कि मकान के अंदर कुछ पटाखे भी मिले हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed