फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़पतियों के शौक को मात दे रहा मन्नू कबाड़ी का घर, नजारा देखकर चौंक गए अफसर, तस्वीरें

Wed, 28 Oct 2020 02:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Home of Mannu Kabadi beating the hobbies of millionaires
मन्नू कबाड़ी का आलीशान घर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सोतीगंज में लूट व चोरी की बाइक काटकर मन्नू कबाड़ी ने अकूत संपत्ति अर्जित की है। उसका रहन-सहन और ठाठ बड़े-बड़े रईसों को मात देते हैं। सोतीगंज स्थित मन्नू के घर में सारा सामान ब्रांडेड लगा है। बाथरूम तक में ब्रांडेड सामान लगाकर उस पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। यह बताता है कि उसका काम कबाड़ी का है लेकिन शौक के मामले में वह शहर के अन्य करोड़पतियों से बिल्कुल भी पीछे नहीं है। आगे देखिए तस्वीरें-

Meerut News: Home of Mannu Kabadi beating the hobbies of millionaires
मन्नू कबाड़ी के घर - फोटो : अमर उजाला

ये हाल तो एक मकान का है। मन्नू ने शहर में तीन और भी मकान बनवाए हैं। दूसरा मकान भी सोतीगंज में ही है। बताया जाता है कि इनकी साज-सज्जा पर भी लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। इन मकानों में ब्रांडेड सामान लगाया गया है। इन मकानों के अलावा वह अन्य बेशकीमती जमीनों का मालिक भी है। यही नहीं, उसके पास बसें भी हैं, जिनमें 22 अनुबंधित बताई जा रही हैं। जाहिर है कि इसके लिए उसने पैसे खर्च किए होंगे और अपने संबंधों का इस्तेमाल किया होगा।

Meerut News: Home of Mannu Kabadi beating the hobbies of millionaires
बाहर से ऐसा है मन्नू कबाड़ी का घर - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सोतीगंज पुलिस ने मन्नू के घर पर दबिश दी थी। दबिश की सूचना लीक होने के कारण परिवार का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं मिला था। परिवार के सदस्य जल्दी भागने के चक्कर में टीवी भी चलता छोड़ गए थे। घर में किसी के न होने के कारण पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी, लेकिन मकान के अंदर का नजारा देखकर टीम के सदस्य हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Home of Mannu Kabadi beating the hobbies of millionaires
मन्नू कबाड़ी के घर का बाथरूम - फोटो : अमर उजाला

इस बीच मंगलवार को भी एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा की अगुआई में पुलिस की दबिश जारी रही। सदर पुलिस ने सोतीगंज में कबाड़ियों के गोदामों पर रजिस्टर व सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस ने मन्नू, राहुल काला और शोएब उर्फ शीला को एक गैंग में शामिल कर तीनों की घेराबंदी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut News: Home of Mannu Kabadi beating the hobbies of millionaires
मन्नू कबाड़ी का आलीशान मकान - फोटो : अमर उजाला

कार्रवाई के लिए कार्यवाही शुरू
मन्नू के दो मकान सोतीगंज में कैंट बोर्ड के क्षेत्र में है। मकान में सभी तरह की सुख-सुविधाएं देखने के बाद पुलिस अधिकारी जान गए कि लूट और चोरी के वाहन काटकर वह करोड़पति बन गया है। उसके पास इतना सारा पैसा कहां से आया, पुलिस इसका गणित लगा रही है। आपराधिक इतिहास खंगाल कर कार्रवाई के लिए कागजी कार्यवाही शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed