सोनभद्र जेल में बंद पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम स्थित पांच भवनों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। इनकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई है।
बताया गया कि मंगलवार को इस संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। इससे पहले पुलिस उसकी 25 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है।
2 of 5
याकूब कुरैशी और बेटा।
- फोटो : amar ujala
पूर्व मंत्री और उसके परिवार पर पुलिस ने लगातार शिकंजा कस रही है। रविवार को पुलिस ने याकूब कुरैशी के कोतवाली स्थित सराय बहलीम स्थित पांच भवनों को चिह्नित किया है।
3 of 5
हाजी याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि पूर्व मंत्री ने कुर्की से बचाने के लिए यह भवन किसी अन्य के नाम कर दिए हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि भवनों का मालिकाना हक याकूब कुरैशी व उनके परिवार के लोगों का है।
4 of 5
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले पुलिस ने खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में नौ करोड़ के खेत व सराय बहलीम स्थित आलीशान कोठी समेत 13 करोड़ की कीमत के छह भवन व खरखौदा में तीन करोड़ के खेत मिलाकर 25 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है।
5 of 5
हाजी याकूब कुरैशी।
- फोटो : amar ujala
सीओ किठौर रूपाली राय चौधरी का कहना है कि सोमवार या मंगलवार को चिह्नित गई। बाकी संपत्ति को जब्त किया जा सकता है।