{"_id":"6232cda678be0563d76eb553","slug":"up-news-fire-set-in-a-godown-in-meerut-and-loss-of-many-lakhs-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख, कई घंटे तक दहशत में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख, कई घंटे तक दहशत में रहे लोग
Thu, 17 Mar 2022 11:26 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:26 AM IST
सार
टायर के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया है। वहीं आग लगने के दौरान आसपास के लोगों में दहशत बनी रही।
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में टीपी नगर थाना क्षेत्र के गांव पूठा में एक टायर गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। गार्ड की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने के दौरान आसपास के लोगों में दहशत बनी रही। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। टीपी नगर और परतापुर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की।
विज्ञापन
मोदीपुरम निवासी राकेश शर्मा की टीपी नगर के पूठा में गोल्डी इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म हैं। वह नए और पुराने टायरों की ट्रेडिंग का काम करते हैं। मंगलवार रात करीब ढाई बजे गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चौकीदार कमलेश और गार्ड प्रेमचंद ने राकेश शर्मा और उनके भाई योगेश को जानकारी दी। तीन बजे वह गोदाम पर पहुंच गए। आसपास स्थित औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारी भी मौके पर एकत्र हो गए थे। शुरू में तो सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: योगी सरकार में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे आठ हिस्ट्रीशीटर, अपराध नहीं करने की खाई कसम
विज्ञापन
सूचना पर दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद चार गाड़ी और पहुंची, जिन्होंने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राकेश शर्मा ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार में ताबड़तोड़ कार्रवाई: 50 हजार के इनामी की संपत्ति कुर्क, घर छोड़कर गईं महिलाएं, देखिए तस्वीरें