{"_id":"5fad1be78ebc3e9bbd5f608a","slug":"up-news-fire-in-a-factory-and-a-baby-child-died-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 12 Nov 2020 04:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 12 Nov 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र की जमुना नगर कॉलोनी में गुरुवार को एक गद्दा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी की चपेट में एक मकान भी आ गया। वहीं आग की चपेट में आकर एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बताया गया कि जमुना नगर कॉलोनी के पास रसूल नगर में गद्दे की फैक्टरी में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्टरी मालिक नफीस जमुना नगर का ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
फैक्टरी में करीब 11:40 बजे आग लगी। आग लगने के दौरान अफसाना पत्नी समीम अपने बच्चों के साथ फैक्टरी में थी। महिला ने अपने बच्चों को समय रहते निकाल लिया। लेकिन ढाई साल की बच्ची मिस्बाह फैक्टरी में ही रह गई। आग की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: मोस्ट वांटेड बद्दो को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आया करोड़ों की संपत्ति का असली सच
उधर, पुलिस ने फैक्टरी मालिक को हिरासत में ले लिया है। सीओ किठौर भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/