फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मोस्ट वांटेड बद्दो को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आया करोड़ों की संपत्ति का असली सच

Thu, 12 Nov 2020 03:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Nov 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
There is big disclosure about the property of the criminal Badan Singh Baddo in Meerut
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

साल 2017 में रविंद्र गुर्जर हत्याकांड में उम्रकैद की सजा होने से पहले ही बदन सिंह बद्दो ने अपनी करोड़ों की संपत्ति ठिकाने लगा दी थी। उसने पंजाबीपुरा स्थित अपनी आलीशान कोठी भाभी को और अन्य संपत्ति अपने गुर्गों को उपहार में दे दी। यह पोल तब खुली जब पुलिस को एक बैंक का नोटिस मिला। उसी के आधार पर पुलिस ने बद्दो की कोठी पर कुर्की की कार्रवाई की।

There is big disclosure about the property of the criminal Badan Singh Baddo in Meerut
कुख्यात बदन सिंह बद्दो

बद्दो ने अपनी आलीशान कोठी को पुलिस-प्रशासन से बचाने के लिए आंख मिचौली का खेल खेला। इसमें पुलिस 19 महीने तक उलझी रही। बद्दो ने लिखापढ़ी में अपनी कोठी बेरीपुरा निवासी भाभी कुलदीप कौर पत्नी सुखवंत सिंह के नाम दिखाई थी। उन्हें बतौर उपहार कोठी रजिस्ट्री की है। इसके बाद भी वह भवन टैक्स, जल टैक्स व अन्य टैक्स अपने नाम से जमा करता था। उसे आशंका थी कि रविंद्र हत्याकांड में उसे सजा हो सकती है। ऐसे में सजा से पहले ही उसने अपनी संपत्ति परिचित और गुर्गों को दे दी। 

There is big disclosure about the property of the criminal Badan Singh Baddo in Meerut
बद्दो के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बद्दो के खिलाफ पहले सारे सबूत जुटाए, उसके बाद कोठी पर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस का दावा है कि कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
There is big disclosure about the property of the criminal Badan Singh Baddo in Meerut
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

कोर्ट में उठेंगे सवाल
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता वीके शर्मा का कहना है कि रजिस्ट्री तीन तरह से विरासत, विक्रय व दान पात्र में होती है। तीनों तरह से रजिस्ट्री जिसके भी नाम है, उसका मालिकाना हक है। सीनियर अधिवक्ता अमित दीक्षित ने बताया कि पुलिस द्वारा कुर्की की कार्रवाई को लेकर कोर्ट में सवाल उठेंगे। 

विज्ञापन
There is big disclosure about the property of the criminal Badan Singh Baddo in Meerut
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

बैंक के एक नोटिस पर जांच
2003 में बद्दो ने जवाहर सिंह से प्लाट लेकर अपने नाम रजिस्ट्री कराई थी। उसने बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन भी लिया था। बद्दो के नाम कोई संपत्ति नहीं है, यह कहकर 19 माह से पुलिस, नगर निगम और एमडीए पल्ला झाड़ रहे थे। एडीजी के निर्देश पर एएसपी ने बद्दो की कुंडली खंगाली तो बैंक का एक नोटिस पुलिस को मिला। इस आधार पर पुलिस ने बद्दो की इस कोठी का रिकॉर्ड देखा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed