{"_id":"5f4386c18ebc3e3ccd3478a1","slug":"up-news-farmers-have-protest-in-mda-office-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: एमडीए के मुख्य गेट पर भाकियू की तालाबंदी, जमीन लेने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: एमडीए के मुख्य गेट पर भाकियू की तालाबंदी, जमीन लेने का लगाया आरोप
Mon, 24 Aug 2020 02:53 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में किसानों का गुस्सा एमडीए के अधिकारियों के खिलाफ उग्र हो गया है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मिलकर एमडीए के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। जिससे आम लोगों को अन्य कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, इस दौरान किसान मुख्य गेट पर बैठकर हुक्का गुड़गुड़ाने लगे। मुख्य गेट को बंद करने को लेकर किसानों और आम लोगों के बीच गेट बंद करने को लेकर धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरीं सपा कार्यकर्ताओं की भीड़, पुलिस से धक्का-मुक्की, जमकर हंगामा
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि पल्लवपुरम योजना में किसानों की जमीन को लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि उनकी ये जमीन नहीं है। उन्होंने कहा एमडीए के अधिकारी एसी में बैठकर हमारी बात नहीं सुनते है। ऐसे में हम अब इन्हें कोई कार्य नहीं करने देंगे। किसानों ने कहा कि हमारी जमीन ले ली और पैसा दिया नहीं। उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे तो इन्होंने खुद ही गेट पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/