फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Dead body of A student of Prayagraj has found on Railway Station in Meerut

मौत की खौफनाक कहानी: दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाना था... पर रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली लाश, जांच में खुलेगा असली राज

Tue, 02 Nov 2021 01:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Nov 2021 01:42 AM IST
सार

प्रयागराज से एक छात्र दोस्त की बर्थडे पार्टी में दिल्ली जाने के लिए रवाना हुआ था लेकिन मेरठ में रेलवे फाटक पर उसकी लाश पड़ी मिली। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
UP News: Dead body of A student of Prayagraj has found on Railway Station in Meerut
रेलवे लाइन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज के रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र केविन कश्यप का शव सोमवार को सुबह कंकरखेड़ा स्थित जाटौली रेलवे फाटक के पास पड़ा मिला। छात्र का बैग घटनास्थल से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था, जिसमें एक डायरी मिली है। तभी उसकी पहचान हुई। परिजनों ने बताया है कि केविन नाराज होकर गया था। वह रविवार को दिल्ली में दोस्त की बर्थडे पार्टी में कहकर घर से निकला था। 

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि सुबह छात्र का शव मिलने की सूचना पर वह घटनास्थल पर पहुंचे। छात्र को मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देना बताया गया है। मालगाड़ी के ड्राइवर के भी पुलिस ने बयान दर्ज किए। छात्र के पास एक बैग और मोबाइल मिला था। मोबाइल टूटा हुआ था। जिससे अंदेशा भी लगाया जा रहा है कि छात्र केविन कश्यप (26 वर्ष) पुत्र कृष्ण चंद शिव फोन पर बात कर रहा था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बैग में मिली डायरी पर लिखे नंबर पर पुलिस ने कॉल की है। जो कि केविन के पिता ने रिसीव की। पुलिस ने उनको घटना की जानकारी दी और मोबाइल पर फोटो भेजने की बात कही। जिस पर उनके पिता ने छोटा फोन होने की बात कहकर मेरठ के लिए रवाना होने के लिए कहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कृष्ण चंद शिव ने बताया कि वह आर्मी में है और सोनभद्र में उनकी पोस्टिंग है। उनका बेटा केविन इंजीनियरिंग का छात्र है और घर पर रहकर प्रयागराज में ही पढ़ाई करता था। परिवार से मामूली बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद रविवार सुबह वह दिल्ली में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर गया था। वह मेरठ कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी उनको नहीं है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: सोतीगंज में पुलिस का छापा, वॉशिंग मशीन के अंदर मिले बाइक के इंजन, टंकी और पुर्जे

सीओ दौराला आशीष शर्मा का कहना है कि केविन मेरठ में कैसे आया। इसकी पुलिस जांच कर रही है। मंगलवार सुबह परिवार के लोग मेरठ आ जाएंगे। उसके बाद गहनता से जानकारी ली जाएगी। छात्र के मोबाइल की सीडीआर भी निकाली जाएगी। शव पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed