फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Cold wave broke 10 year record in Meerut, cold wave chilled... Know how the weather will be today

Weather Report: मेरठ में ठंड से तोड़ दिया 10 साल का रिकॉर्ड, शीतलहर ने ठिठुराया... जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Tue, 24 Dec 2024 11:22 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Dec 2024 11:22 AM IST
सार

सोमवार को दिनभर सूरज के दर्शन बमुश्किल हुए। आसमान पर बादल छाए रहे। मंगलवार को धूप निकलने और रात को कोहरा पड़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
UP News: Cold wave broke 10 year record in Meerut, cold wave chilled... Know how the weather will be today
ठंड में बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी। सोमवार को दिन सीजन में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया और पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिनभर धूप नहीं निकली। क्षेत्र में और एनसीआर के कुछ शहरों में बूंदाबांदी होने से ठिठुरन बढ़ गई। शीतलहर ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
विज्ञापन

 

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड का सितम बढ़ने लगा है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। रात में पाला पड़ने से गलन वाली ठंड महसूस हो रही है। सोमवार को सुबह से ही धुंध छाई रही। हाथ पैरों को सुन्न कर देने वाली सर्दी ने लोगों को परेशान किया। दिनभर धूप नहीं निकलने और शीतलहर के प्रकोप से शहरवासी ठिठुरते दिखे। पिछले 10 सालों में 23 दिसंबर का दिन सबसे ठंडा दर्ज किया गया। ठंड के कारण बाजारों की रौनक नदारद रही। लोग अलाव के सामने बैठकर बचाव करते दिखे।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ बनने से बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव से ठंड तेजी से बढ़ेगी। मंगलवार से मौसम साफ रहने व कोहरा छाने की संभावना है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 10 साल का अधिकतम तापमान
वर्ष             तापमान
2015             21.6
2016             22.2
2017             19.9
2018             20.0
2019             18.9
2020             19.2
2021             22.1
2022             20.3
2023             21.5
2024             18.1



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed