Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Candidates gathered at the centers to give PCS pre-examination, strict checking

UP News: पीसीएस प्री परीक्षा देने केंद्रों पर उमड़े अभ्यर्थी, गेट बंद होने बाद पहुंचे अभ्यर्थी, फिर ये हुआ...

Sun, 22 Dec 2024 11:29 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Dec 2024 11:29 AM IST
सार

परीक्षा देने के लिए निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही अभ्यर्थियों ने केंद्रों पर आना शुरू कर दिया था। कुछ महिलाएं परीक्षा देने गईं तो बाहर पिता ने बच्चे संभाल रखे थे। 

विज्ञापन
UP News: Candidates gathered at the centers to give PCS pre-examination, strict checking
सहारनपुर में एक सेंटर के बाहर परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Saharanpur: 26 केंद्र पर हुई परीक्षा

विज्ञापन
पीसीएस प्री परीक्षा रविवार को जनपद के 26 केंद्र पर शुरू हुई। पहली पाली सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक रही। इसके लिए अभ्यर्थी 7:00 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। 8:00 बजे से केंद्रों में प्रवेश दिया गया। इस दौरान महिला और पुरुष स्टाफ द्वारा अभ्यार्थियों की तलाशी ली गई। उनके मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बाहर ही रखवा दी गई। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी, जो शाम 4:30 बजे तक चलेगी।
 
Trending Videos

UP News: Candidates gathered at the centers to give PCS pre-examination, strict checking
शामली में एक परीक्षा केंद्र के बाहर चेकिंग। - फोटो : अमर उजाला

Shamli: गेट बंद होने के बाद पहुंचे दो परीक्षार्थी

जिले में पहली बार 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पीसीएस प्री की परीक्षा शुरू हुई। आठ बजे से पहले ही अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्रों को बंद कर दिया था। शहर के वीवी इंटर कॉलेज केंद्र पर दो अभ्यर्थी गेट बंद होने के बाद पहुंचे। अधिकारियों से बात करने के बाद उन्हें एंट्री दी गई। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: जाम के कारण लेट पहुंचे, मिन्नतों के बाद भी नहीं दिया प्रवेश

                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                जनता वैदिक डिग्री कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में रविवार को कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पीसीएस की परीक्षा कराई गई। इस दौरान संघन चेकिंग की गई। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षार्थी शामिल होने दिए गए। मेरठ के परतापुर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी ने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी मे ओवरब्रिज निर्माण के कारण जाम मे फंस गए थे, इसलिए देर हो गई। अभ्यर्थी और रिटायर्ड फौजी के मिन्नत करने के बावजूद अधिकारियों ने प्रवेश नहीं दिया। 
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                
विज्ञापन

Muzaffarnagar:कड़ी निगरानी में 22 केंद्रों पर शुरू हुई पीसीएस परीक्षा 

जिले में बनाए गए सभी 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। छात्र छात्राओं की चेकिंग की गई। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में आने दिए गए। 
डीएवी डिग्री कॉलेज, छोटू राम पीजी कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, जय भारत इंटर कॉलेज छपार समेत 22 केंद्रों पर परीक्षा हुई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा शुरू कराई गई।

 

UP News: Candidates gathered at the centers to give PCS pre-examination, strict checking
मेरठ में परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला

Meerut: 47 केंद्रों पर हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को मेरठ के 47 परीक्षा केंद्रों पर चल रही है। पहली पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed