फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: As soon as the youth saw the drone, he climbed on the roof and opened fire

UP News: ड्रोन को देखते ही युवक ने छत पर चढ़कर कर दी फायरिंग, मेरठ के 12 गांवों में दहशत का माहौल

Sun, 27 Jul 2025 04:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 27 Jul 2025 04:11 PM IST
सार

मेरठ समेत आसपास के कई जिलों में रात के समय ड्रोन उड़ते देखे जा रहे हैं। इससे दहशत का माहौल बना हुआ है और तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं पुलिस के हाथ कोई जानकारी नहीं लगी है। 

विज्ञापन
UP News: As soon as the youth saw the drone, he climbed on the roof and opened fire
ड्रोन पर फायरिंग करता युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्जन गांवों में रविवार रात संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिए। ड्रोन को देख खानपुर गांव में एक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद ड्रोन चला गया। पुलिस ने गांव में कांबिंग कर ड्रोन व उन्हें चलाने वालों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कई गांवों में ड्रोन दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन

 

परतापुर के घोपला, गगोल, काशी, गून, भूड़बराल, महरौली, खानपुर, गोठड़ा, घाट, बराल परतापुर सहित एक दर्जन गांवों में रविवार रात संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिए। ग्रामीणों ने 112 व थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन व उन्हें उड़ाने वालों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खानपुर गांव में ड्रोन देखने के बाद एक युवक ने छत पर खड़े होकर ड्रोन पर शॉट गन से फायरिंग कर दी। इसके बाद ड्रोन जंगल की ओर चला गया। ड्रोन पर फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन

इसके आलावा घाट गांव मे रजबहे की पटरी पर सोरखा गांव व पांचली गांव की ओर 6 ड्रोन दिखाई देने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। गांव के दर्जनों युवकों ने बाइक और गाड़ियों से ड्रोन का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि टीम बनाकर संदिग्ध ड्रोन व उन्हें चलाने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed