{"_id":"60e5762759467e6bc505fa89","slug":"up-news-army-soldier-committed-suicide-by-hanging-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: आर्मी के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: आर्मी के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव
Wed, 07 Jul 2021 03:08 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Jul 2021 03:08 PM IST
सार
आर्मी के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान पिछले दो साल से आर्मी के रडार में कांस्टेबल के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची सरधना पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को आर्मी के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान ने आत्महत्या क्यों की है, अभी इसकी जांच की जा रही है। उधर, सैनिक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
ये है मामला
सरधना थाना क्षेत्र के गांव दबथुवा के निकट आर्मी के रडार में कांस्टेबल लक्ष्मणचंद्र दास (40 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। बताया गया कि लक्ष्मणचंद्र पश्चिम बंगाल के बापुरा जिला स्थित केलेपारा गांव का रहने वाला था। पिछले दो साल से मेरठ में आर्मी की रडार में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं चर्चा है कि जवान ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है। सीओ आरपी शाही ने बताया कि आत्महत्या का कारण परिवारिक कलह बताया जा रहा है।