फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Accused has been arrested with fake currency of 1.97 lakh in Meerut

नकली करेंसी के साथ दबोचा गया शातिर, चार माह से चल रही थी सप्लाई, यहां होती थी छपाई

Mon, 02 Nov 2020 02:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Nov 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
UP News: Accused has been arrested with fake currency of 1.97 lakh in Meerut
नकली करेंसी के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में टीपीनगर पुलिस ने एक लाख 97 हजार रुपये के जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने जाली नोट के साथ 50 हजार रुपये की असली करेंसी भी बरामद की है।

विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय ने बताया कि टीपीनगर एसओ विजय गुप्ता ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर वेदव्यासपुरी से सुनील कुमार निवासी आजमपुर हुसैनपुर, थाना ककोड़, बुलंदशहर, हाल पता चौहानपुर, थाना ईकोटेक तृतीय, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक लाख 97 हजार 200 रुपये के जाली नोट, 27900 के अर्द्धनिर्मित जाली नोट व 50 हजार की असली करेंसी बरामद की गई, जिसमें 500, 200 और 100 के नोट थे। आरोपी ने बताया कि मेरठ में नकली नोट सप्लाई करने आया था।
विज्ञापन


चार माह से हो रही थी सप्लाई
आरोपी सुनील की निशानदेही पर उसके नोएडा स्थित फ्लैट से जाली नोट छापने का प्रिंटर, ए4 साइज पेपर, कलर सेलोटेप आदि सामान बरामद हुआ। मौके से श्रीकांत उर्फ काली चरन फरार हो गया। आरोपी ने बताया कि वह श्रीकांत के साथ मिलकर चार माह से फ्लैट पर जाली मुद्रा छापकर बाजार में चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैराना छावनी में तब्दील, सपा विधायक को रोकने के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, देखें तस्वीरें

नकली करेंसी मामले में फरार युवक की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई हैं। मोबाइल नंबर के आधार पर गिरोह का पूरे नेटवर्क खंगाला जा रहा है। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed