फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैराना छावनी में तब्दील, सपा विधायक को रोकने के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, देखें तस्वीरें

Mon, 02 Nov 2020 12:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Nov 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
High security arrangements have been made to stop SP MLA Nahid Hasan in Kairana of Shamli
नाहिद हसन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

सपा विधायक नाहिद हसन के जेल भरो आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्थिति से निपटने की अधिकारियों ने तैयारी की है। कैराना को तीन जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर कैराना में शांति एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आगे देखिए तस्वीरें-

High security arrangements have been made to stop SP MLA Nahid Hasan in Kairana of Shamli
नाहिद हसन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

जिले में धारा-144 लागू होने के कारण भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बा कैराना को तीन जोन और छह सेक्टर बनाए गए हैं। तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ के अलावा 10 क्यूआरटी (क्विक रेस्पॉस टीम) के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।

High security arrangements have been made to stop SP MLA Nahid Hasan in Kairana of Shamli
नाहिद हसन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

जनपद में लागू धारा-144 का हर स्थिति में पालन कराया जाएगा। कैराना में 14 स्थानों पर और जिले में सात स्थानों पर बैरियर लगाए गए है। रविवार रात 11 बजे से बैरियर पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर चेकिंग शुरू हो जाएगी। एएसपी ने बताया कि धारा-144 का उल्लंघन करने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
High security arrangements have been made to stop SP MLA Nahid Hasan in Kairana of Shamli
नाहिद हसन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

शांति व्यवस्था के लिए ये बना खाका
जोन : 3
सेक्टर: 6
कैराना में बैरियर : 14
जिले में प्रमुख स्थानों पर बैरियर : 7

विज्ञापन
High security arrangements have been made to stop SP MLA Nahid Hasan in Kairana of Shamli
नाहिद हसन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

पुलिस बल तैनाती की स्थिति
पीएसी : 3 कंपनी
आरएएफ : 1 कंपनी
क्यूआरटी :10
सीओ : 3
थाना प्रभारी : 6
इंस्पेक्टर: 12
सब इंस्पेक्टर : 75
हेड कांस्टेबल : 65
कांस्टेबल : 200
महिला कांस्टेबल : 40
ड्रोन कैमरे : 3
वीडियोग्राफर : 4

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed