{"_id":"6198acee5e26af37a36a6981","slug":"up-news-a-young-man-died-after-falling-in-drain-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: नाले में गिरकर युवक की मौत, जेसीबी मंगवाकर कराई तलाश, दो घंटे बाद मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: नाले में गिरकर युवक की मौत, जेसीबी मंगवाकर कराई तलाश, दो घंटे बाद मिली लाश
Sat, 20 Nov 2021 01:38 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:38 PM IST
सार
मेरठ में एक युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। इसके बाद नाले में जेसीबी से युवक की तलाश की गई। वहीं दो घंटे बाद युवक का शव नाले से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
युवक की नाले में गिरकर मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में श्यामनगर निवासी चांद (32) पुत्र अकबर की ब्रह्मपुरी में ओडियन सिनेमा हाल के बाहर नाले में गिरकर मौत हो गई है। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। जेसीबी से तलाश कराई गई, दो घंटे बाद शव बरामद हुआ। जिसको पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसरार, ओडियन नाले की पुलिया पर चांद बैठा हुआ था। इसी दौरान चांद नाले में गिर गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नगर निगम टीम को जानकारी दी। जेसीबी से दो घंटे तक तलाश करते रहे, लेकिन शव का पता नहीं चल सका था। हालांकि काफी मशक्कत के बाद शव को पुलिस ने बरामद करते हुए परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी
विज्ञापन
नगर निगम की लापरवाही का आरोप लगाया
घटना के बाद लोगों ने नगर निगम टीम का घेराव भी कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि नाले खुले पड़े हुए हैं। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम लापरवाही बरत रहा है। नगर निगम टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग ब्रह्मपुरी पुलिस से भी की है।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात