फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A girl student reached in deled exam with mobile phone but caught by teachers

यूपी: परीक्षा में छात्रा की चालाकी देख हर कोई हैरान, मोबाइल से आधा पेपर कर चुकी थी हल, पकड़े जाने पर खुल गई पोल

Tue, 26 Apr 2022 08:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Apr 2022 08:58 PM IST
सार

परीक्षा के दौरान छात्रा की चालाकी देखकर हर कोई हैरान रह गया। छात्रा आधा पेपर हल कर चुकी थी लेकिन, बाद में पूरी पोल खुल गई।

विज्ञापन
UP News: A girl student reached in deled exam with mobile phone but caught by teachers
परीक्षा में मोबाइल लेकर पहुंची थी छात्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की परीक्षा को लेकर मंगलवार को कंकरखेड़ा के सुभाषपुरी स्थित एक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बागपत जिले के जोहड़ी गांव निवासी एक छात्रा कपड़ों में मोबाइल छिपाकर, ईयरफोन को मास्क से कवर कर परीक्षा देने पहुंची। एक घंटे से अधिक के बाद कक्ष निरीक्षक को छात्रा पर शक हुआ। जिसके बाद महिला शिक्षिका ने तलाशी ली तो छात्रा के पास मोबाइल निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा के सुभाषपुरी स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को डीएलएड की परीक्षा को लेकर केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या 34 में बागपत निवासी छात्रा परीक्षा दे रही थी। परीक्षा के 65 मिनट बाद कक्ष निरीक्षक को छात्रा पर शक हुआ। दरअसल, छात्रा ने मास्क से पूरे मुंह को कवर किया हुआ था और उसकी हरकत किसी से लगातार बात करने की लग रही थी। इस पर कक्ष निरीक्षक ने महिला शिक्षिका को बुलाया। छात्रा ने जब मास्क हटाया तो उसके कानों में ईयर फोन मिला। इसके बाद महिला शिक्षिका छात्रा को अलग कमरे में ले गई। छात्रा ने कपड़ों में मोबाइल छिपाकर रखा था। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन


वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी महिला कांस्टेबल को साथ लेकर पहुंचे और छात्रा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस छात्रा को थाने ले आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ:  बैठक के दौरान आपस में भिड़े बसपा नेता, जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

65 मिनट तक बात कर प्रश्नों को करती रही हल
कक्ष 34 में मोबाइल के साथ पकड़ी गई छात्रा 65 मिनट तक लगातार फोन पर बात करती रही। इस दौरान उस पर किसी को शक नहीं हुआ। लेकिन, 65 मिनट बाद उसकी हरकत को देख कक्ष निरीक्षक को शक हुआ। इन 65 मिनटों में छात्रा ने कई प्रश्नों को हल कर लिया था। पकड़ी गई छात्रा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने छात्र दोस्त से बात कर रही थी। वह भी डीएलएड की तैयारी कर रहा है। उसने उससे परीक्षा को लेकर कोई बात नहीं की। 

थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि छात्रा के मोबाइल से बात करने वाले छात्र का नंबर ले लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता लग सकेगा कि छात्रा झूठ बोल रही है या सच।

यह भी पढ़ें: चिल्लाते रहे मासूम: नहीं पसीजा विनोद का दिल, पत्नी की गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, थाने जाकर बोला- पूनम को मारकर आया हूं...

रात में ही जमानत पर छोड़ा
मोबाइल व ईयर फोन बरामद होने के बाद पुलिस छात्रा को थाने ले आई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। शाम में ही परिजन कंकर खेड़ा थाने पहुंचे। पुलिस ने छात्रा को थाने से ही जमानत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों को जब पुलिस ने जानकारी दी तो उन्होंने अपनी बेटी की गलती मानी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा का अपराध सात साल की सजा से कम का था। इसलिए, नियमानुसार थाना से जमानत दे दी गई।

चेकिंग के दौरान भी पकड़ में नहीं आई
परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र के बाहर सभी छात्र-छात्राओं की शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तलाशी ली। लेकिन, छात्रा चेकिंग के दौरान पकड़ में नहीं आई। दरअसल, एनसीआर क्षेत्र में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कॉलेज में मास्क लगाकर पहुंचना अनिवार्य कर दिया है। छात्रा ने इसका फायदा उठाते हुए ईयरफोन को मास्क से इस तरीके से ढका हुआ था कि वह दिखी नहीं। लीड के तारों को कपड़ों के अंदर से मोबाइल में लगा रखा था। जिस कारण चेकिंग के दौरान छात्रा पकड़ में नहीं आई। छात्रा की इस चालाकी को देख कक्ष निरीक्षक से लेकर अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी हैरान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed