फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिल्लाते रहे मासूम: नहीं पसीजा विनोद का दिल, पत्नी की गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, थाने जाकर बोला- पूनम को मारकर आया हूं...

Tue, 26 Apr 2022 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Apr 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
meerut murder case: Man stabbed his wife to death in front of two kids in kharkhauda yesterday
पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala

मेरठ के खरखौदा में आठ महीने की गर्भवती पूनम (30) की धारदार हथियार से दो मासूम बच्चों के सामने ही हत्या कर पति विनोद खुद ही थाने पहुंच गया। पूनम को बचाने आए अपने चचेरे भाई प्रेमपाल पर भी उसने वार किया। मायके वालों ने तंत्र-मंत्र की आशंका जाहिर करते हुए पति पर हत्या का केस दर्ज कराया है।



खरखौदा के तिहाई मोहल्ला निवासी विनोद उर्फ मुरली की शादी आठ साल पहले हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के सोलाना गांव की पूनम से हुई थी। विनोद शराब पीने का आदी था। परिवार को खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। इस पर दंपती में अक्सर विवाद रहता था। सोमवार सुबह दिन निकलते ही विनोद ने कमरे में पूनम की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया, तो वह शोर मचाते हुए बाहर निकल आई और आंगन में गिर गई। विनोद उसकी गर्दन और शरीर पर दम तोड़ने तक वार करता रहा। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। हत्या के कारणों की जांच जारी है। प्रथम दृष्ट्या पारिवारिक विवाद सामने आया है।

meerut murder case: Man stabbed his wife to death in front of two kids in kharkhauda yesterday
दोनों बच्चों के सामने की पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala

अपने ही दो बच्चों की चीख-पुकार सुनकर भी नहीं पसीजा दिल
मां को बचाने के लिए मासूम बबलू (5) और रूबी (3) चिल्लाते रहे पर विनोद का दिल नहीं पसीजा। मासूम बच्चों के सामने विनोद ने पूनम को धारदार हथियार से काट डाला। चीख-पुकार सुन विनोद का चचेरा भाई प्रेमपाल बचाव के लिए आया तो उस पर भी प्रहार कर दिया। विनोद खून से सने कपड़ों मेें थाने पहुंचा।

यह भी पढ़ें: खौफनाक: आठ माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर थाने पहुंचा पति, बलि की आशंका, पुलिस पूछताछ में खुले कई बड़े राज

meerut murder case: Man stabbed his wife to death in front of two kids in kharkhauda yesterday
थाने में बैठा हत्यारोपी पति - फोटो : amar ujala

सुबह 7:30 बजे विनोद और पत्नी पूनम के साथ घर में उनके दो मासूम बच्चेे भी थे। दंपती में पहले कहासुनी हुई थी। इस दौरान विनोद धारदार हथियार लेकर पत्नी के पास पहुंचा। उसने पत्नी की गर्दन पर वार किया। पूनम की चीख सुनकर दूसरे कमरे से दोनों बच्चे दौड़कर वहां पहुंचे।

दोनों बच्चे अपने पिता विनोद पिता के गिड़गिड़ाते रहे कि पापा मम्मी को मत मारो। बावजूद इसके विनोद का कलेजा नहीं पसीजा। वह दम तोड़ने तक पत्नी पर वार करता रहा। वह चिल्लाता रहा कि कोई बचाने आया तो उसे भी मार डालेगा। विनोद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह पत्नी को नहीं मारता तो वह उसको मार देती।

विज्ञापन
विज्ञापन
meerut murder case: Man stabbed his wife to death in front of two kids in kharkhauda yesterday
Meerut news - फोटो : Amar ujala

पूनम के पिता ने कराया हत्या का मुकदमा 
पूनम के पिता नेम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह विनोद उनकी बेटी को एक वर्ष से प्रताड़ित कर रहा था। उसे समय से घर का खर्च भी नहीं दे रहा था। नेम सिंह ने ही एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
meerut murder case: Man stabbed his wife to death in front of two kids in kharkhauda yesterday
हत्या में प्रयुक्त हथियार - फोटो : amar ujala

तंत्र-मंत्र में बलि की भी आशंका
मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि विनोद प्रतिदिन जुआ खेलता था। बड़ी रकम हारने के बाद अब वह मेहनत मजदूरी छोड़कर तांत्रिक विद्या सीख रहा था। चार माह पहले भी वह अचानक लापता हो गया था।

पुलिस पूछताछ में भी आरोपी ने स्वीकार किया कि उनके परिवार में काली माता की पूजा की जाती है तथा उसके परिवार के अन्य लोग भी पशुओं की बलि देते आए हैं। वह भी काली माता का भक्त है और वह भी बलि देता है। मायके पक्ष ने बेटी की भी बलि देने की आशंका जताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed