फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: 2123 students took entrance exam for Navodaya Vidyalaya in Meerut DIOS did surprise checks at many centers

नवोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा: डीआईओएस ने कई कंद्रों पर किया औचक निरीक्षक, मेरठ में 2123 छात्रों ने दी परीक्षा

Sat, 30 Apr 2022 03:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Apr 2022 03:15 PM IST
सार

प्रवेश परीक्षा के दौरान डीआईओएस ने कई केंद्रों पर औचक निरीक्षक किया। मेरठ में पंजीकृत 3760 छात्रों में से सिर्फ 2123 छात्रों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन
UP News: 2123 students took entrance exam for Navodaya Vidyalaya in Meerut DIOS did surprise checks at many centers
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देशभर के नवोदय विद्यालयों में शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। मेरठ जिले में मेरठ, मवाना व सरधना तहसील में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पंजीकृत 3760 छात्रों में 2123 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 1637 छात्र अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होकर 1:30  बजे तक चली। मेरठ राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 573 में 328 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 245 छात्र अनुपस्थित रहे। नवोदय विद्यालय की ओर से परीक्षा के लिए एक पर्यवेक्षक शिक्षक नियुक्त किया गया। डीआईओएस गिरजेश कुमार एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षक किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अकबर बंजारा कौन: मुठभेड़ में हुआ था ढेर, अब उसकी अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, देखिए मेरठ से बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय पर्यवेक्षक प्राचार्य नवोदय विद्यालय सरधना राजीव कुमार जैन ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्ण संपन्न हुई। प्राचार्य नवोदय विद्यालय से राजीव कुमार जैन आज ही सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त केंद्र प्रभारी व शिक्षकों का धन्यवाद अदा किया। साथ ही इस वर्ष आवेदकों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 85 प्रतिशत की वृद्धि होने के लिए शिक्षा जगत से जुड़े हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: बड़ी वारदात: मुजफ्फरनगर में चाचा-भतीजे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed