फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: 10 people have been found corona positive in Meerut

मेरठ: अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग निकले संक्रमित, इलाके में मची खलबली

Sun, 03 Jan 2021 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 03 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
UP News: 10 people have been found corona positive in Meerut
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

मेरठ के मोहनपुरी में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। सीएमओ के निर्देश पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहनपुरी में कैंप लगाकर लोगों की जांच की। शनिवार रात आई रिपोर्ट में यहां और आसपास के 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पिछले तीन दिनों में 15 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


मोहनपुरी निवासी एक व्यक्ति की 29 दिसंबर को अस्पताल में मौत हुई थी। शव को परिजनों को सौंप दिया गया था और परिजन शव को घर ले गए थे। आसपास के अन्य लोग भी इस व्यक्ति की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: किसान बेहाल, नहीं हो रहा गन्ना भुगतान, चीनी मिलों पर 469 करोड़ रुपये बकाया
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जब पता चला कि मरने वाले इस व्यक्ति की स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले घर पहुंचा दरोगा बेटी का शव, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, देखिए तस्वीरें

अमर उजाला में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद शनिवार को सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मोहनपुरी में भेजा। पुरानी और नई मोहनपुरी की यह गली भी आमने-सामने है। यहां 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं मोहनपुरी के घरों में कुछ लोगों में अफरा-तफरी मची रही। कई घरों के लोगों ने अभी टेस्ट भी नहीं कराया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जाने के बाद कई घरों के लोगों ने तो अंदर से दरवाजे भी नहीं खोले। सीएमओ का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां लगातार जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed