फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले घर पहुंचा दरोगा बेटी का शव, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, देखिए तस्वीरें

Sun, 03 Jan 2021 12:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sun, 03 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman daroga of Shamli committed suicide before marriage in Anupshahr of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन और महिला दरोगा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला दरोगा के शव को पैतृक गांव भैंसवाल में लाया गया। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव की बेटी की मौत से ग्रामीणों में शोक छाया हुआ है।

Woman daroga of Shamli committed suicide before marriage in Anupshahr of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शामली में गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी कृष्णपाल पंवार की बेटी आरजू पंवार करीब ढाई साल से जिला बुलंदशहर की अनूपशहर कोतवाली में तैनात थीं। शुक्रवार शाम को महिला दरोगा ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी।

Woman daroga of Shamli committed suicide before marriage in Anupshahr of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शनिवार दोपहर को आरजू का शव पैतृक गांव भैंसवाल लाया गया। परिजन शव से लिपटकर बिलख उठे। महिला दरोगा की मृत्यु होने से गांव में शोक छाया हुआ है। ग्रामीणों ने गांव की बेटी की अचानक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman daroga of Shamli committed suicide before marriage in Anupshahr of Uttar Pradesh
घर पहुंची जिले की पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जिला पुलिस ने जताई सहानुभूति  
गांव भैंसवाल निवासी महिला दरोगा आरजू पंवार की मृत्यु की जानकारी मिलने पर गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी महावीर प्रसाद और आदर्श मंडी थानाध्यक्ष संदीप बालिया पुलिसकर्मियों के साथ उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति जनपद पुलिस की तरफ से सहानुभूति व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Woman daroga of Shamli committed suicide before marriage in Anupshahr of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी आरजू
ग्रामीणों के मुताबिक, आरजू चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन सोनिया और दो भाई सोनू और मनीष है। सोनू दुबई में इंजीनियर है और मनीष सेना में है। आरजू 2015 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थीं और वर्तमान में बुलंदशहर में अनूपशहर कोतवाली में दरोगा के पद पर तैनात थीं। ग्रामीणों का कहना है कि साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली आरजू व्यवहार कुशल, मिलनसार और अपने काम के प्रति लगनशील थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed