फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up ne orissa

यूपी ने ओडिशा को दस विकेट से रौंदा

Fri, 21 Oct 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 21 Oct 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
up ne orissa
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भामाशाह पार्क में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में यूपी ने ओडिशा को दस विकेट से रौंद दिया। जीत के छह अंकों के साथ ही यूपी को एक बोनस अंक भी मिला। प्रतियोगिता में यूपी दो मैच जीत चुकी है। तीसरा मैच गोवा के साथ 24 अक्तूबर से इसी मैदान पर होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चौथे दिन ओडिशा की टीम ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 105 रन से आगे बढ़ानी शुरू की। बुधवार को 9 रन पर नॉट आउट बल्लेबाज देवेंद्र कुमार 26 रन बनाकर शुभम मावी की गेंद पर आउट हो गए। देवप्रिया पटनायक 8 रन ही बना सके। इसके बाद आए प्रतीक दास ने 64 रन की तेज पारी खेली। कमलेश बारिक ने 28 रन बनाए। ओडिशा की पूरी टीम 242 रन बनाकर आउट हो गई। फिरकी गेंदबाज जीशान अंसारी ने दूसरी पारी में भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। शुभम मावी व शानू सैनी ने 2-2, शिवम चौधरी व दीपक कुमार ने एक-एक लिया। यूपी को जीत के लिए 50 रन का लक्ष्य मिला। कप्तान शिवम चौधरी ने 34 व शुभम अग्रवाल ने 16 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। शिवम चौधरी मैन ऑफ द मैच बने। एमडीसीए के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि यूपी की टीम ने अब तक हुए दोनों मैच जीते हैं। तीसरा मैच 24 अक्तूबर को गोवा के साथ भामाशाह मैदान पर ही खेला जाएगा। इस मौके पर यूपीसीए के संयुक्त सचिव डॉ. युद्धवीर सिंह, एमडीसीए अध्यक्ष अरविंद नाथ सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेके अग्रवाल, उपाध्यक्ष जेके गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, कोच संजय रस्तौगी, पिच क्यूरेटर रवींद्र चौहान, आयोजन सचिव सुभाष शर्मा, सुरेंद्र चौहान, गजेंद्र सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed