फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Muzaffarnagar cop shot in his leg suspicious circumstances

मुजफ्फरनगर: सिपाही को संदिग्ध हालात में लगी गोली, तमंचा या सर्विस रिवाल्वर पर ऊहापोह       

Tue, 18 Dec 2018 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
UP: Muzaffarnagar cop shot  in his leg suspicious circumstances
घायल सिपाही

यूपी के मुजफ्फरनगर की भोपा की शुक्रताल चौकी पर तैनात सिपाही को संदिग्ध हालात में लगी। गोली से गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही को गोली दाहिने पैर में लगकर पेट में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल सिपाही का सोमवार को शहर के नर्सिंग होम में ऑपरेशन कराया गया, जिसके बाद परिजन उसे अज्ञात स्थान पर ले गए। घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे गोली लगने वाले असलहा को लेकर भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। वहीं, कप्तान ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


घटना शनिवार देर रात की है। भोपा थाने की शुक्रताल चौकी प्रभारी एसआई चंद्रसेन सैनी सिपाही श्यामसुंदर के साथ सरकारी जीप से रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदेहास्पद तरीके से अचानक फायर हुआ और श्यामसुंदर नीचे गिरकर तड़पने लगा। एसआई चंद्रसेन सैनी ने तत्काल आला अफसरों को सूचना दी, जिसके बाद घायल सिपाही को आनन-फानन में शहर के सदर बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां सोमवार सुबह सिपाही का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद सिपाही के परिजन उसे अज्ञात स्थान पर लेकर रवाना हो गए। हालांकि ऑपरेशन होने तक इंस्पेक्टर भोपा बीपी सिंह यादव भी नर्सिंग होम में ही मौजूद रहकर सिपाही के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे रहे और सिपाही को रेफर कराकर ले जाए जाने के बाद ही भोपा लौटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा या सर्विस रिवाल्वर पर ऊहापोह 
शुक्रताल चौकी पर तैनात सिपाही श्यामसुंदर गोली लगने की बाबत जो प्रथम दृष्टया जानकारी मिली, उसके अनुसार सिपाही की अंटी में अवैध असलहा लगा हुआ था, जो गश्त के दौरान गाड़ी से नीचे उतरते समय अचानक नीचे जा गिरा।

नीचे गिरते ही लोडेड असलाह से फायर हुआ, जिसकी गोली सिपाही के दाहिने पैर में जा धंसी। चर्चा उक्त असलाह के सर्विस रिवाल्वर होने की है, जबकि विभागीय सूत्रों के अनुसार उक्त असलाह तमंचा हो सकता है, जो सिपाही द्वारा अवैध रूप से अंटी में लगाया गया था। 

सिपाही का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर डीएस मलिक का कहना है कि सिपाही को गोली दाहिने पैर में लगकर पेट में जा घुसी थी, जिसे सोमवार सुबह हुए ऑपरेशन के बाद निकाल दिया गया है। फिलहाल सिपाही खतरे से पूरी तरह से बाहर है। 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि सिपाही रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed