{"_id":"624435fa724f7c167b65849d","slug":"up-mp-rajendra-agrawal-raised-the-issue-of-meerut-cantonment-roads-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया मेरठ छावनी की सड़कों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया मेरठ छावनी की सड़कों का मुद्दा
Wed, 30 Mar 2022 04:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 30 Mar 2022 04:21 PM IST
सार
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बुधवार को लोकसभा में मेरठ छावनी की सड़कों को दुरुस्त कराने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। मेरठ छावनी में रहने वाले लोग इन दिनों कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
राजेंद्र अग्रवाल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान मेरठ छावनी की सड़कों की मरम्मत का मुद्दा उठाया। इस मामले पर बोलते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरठ छावनी देश की सबसे बड़ी छावनियों में से एक है। मेरठ के इस छावनी क्षेत्र में अनेक सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है और पेयजल एवं सीवर की व्यवस्था भी समुचित नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, छावनियों में जनसंख्या के निरंतर बढ़ते रहने के अनुपात में संसाधनों का विस्तार नहीं हुआ है। विभिन्न स्थानीय स्रोतों से जो आय छावनी की शिविर पालिका को होती है वह पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान इत्यादि पर ही खर्च हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय विकास कार्यों के लिए संसाधनों का अभाव ही रहता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े: अमर उजाला अभियान शिक्षा: पुरानी कक्षा की किताबें जमा करें, अगली की ले जाएं, मेरठ में स्कूल ने की शुरुआत
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा , अध्यक्ष जी, किसी समय श्रेष्ठ नागरिक सुविधाओं वाला छावनी क्षेत्र संसाधनों की द्रष्टि से आगे था जो आजकल कठिनाइयों से जूझ रहा है।
सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि छावनी क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत, पेयजल तथा सीवर जैसी नागरिक सुविधाओं के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की कृपा करें तथा इन छावनी क्षेत्रों में नियमित रूप से कार्यों को करने के लिए संसाधन दिए जाने की स्थाई व्यवस्था भी बनाने की कृपा करें।