यूपी: सत्यापन में पुलिस को नहीं मिले 80 गोतस्कर, मुकदमें में नाम मगर दबिश में गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमे में नाम, दबिश में गायब
मेरठ जनपद में पांच साल में करीब 1898 गोवध अधिनियम के तहत मुकदमे पंजीकृत हुए। जिनमें करीब छह हजार लोगों को मुल्जिम बनाया गया। इन मुकदमों में कई लोगों के नाम अलग अलग मुकदमे में तीन-चार बार लिखे हैं। गोकशी करने वाले और गोतस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान चला। जिसमें खुलासा हुआ कि 80 गोतस्करों के मुकदमे में नाम हैं, लेकिन पुलिस की दबिश में वे अपने घरों से गायब बताए गए हैं।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात गोकशी की सूचना पर पुलिस खूब दौड़ी। किसी शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि शौकत कालोनी में एक युवक गोकशी की तैयारी कर रहा है। पुलिस शौकत कालोनी पहुंची और एक युवक को थाने ले आयी। पुलिस ने मौके से एक गोवंश भी कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना पर शौकत कालोनी निवासी रिजवान पुत्र असलम को हिरासत में लिया गया है। गोवंश भी कब्जे में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरे शहरों में दबिश
पुलिस के मुताबिक पांच गोतस्कर अपने परिवार समेत दूसरे शहरों में रहते है। उनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने होगा। पांच साल से उनकी क्या गतिविधियां रही है, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी। ताकि पुलिस अपने रिकार्ड में इसको शामिल कर सके। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने गोकशी करनी बंद कर दी। उन पर भी नजर रखी जा रही है।
खुली पुलिस की पोल
बुलंदशहर बवाल के बाद गोकशी वालों के खिलाफ मेरठ जोन में अभियान चलाया गया। मेरठ पुलिस ने 35 गोतस्करों को पैर में गोली मारना और एक गोतस्कर को एनकाउंटर में ढेर करना बताया। बुलंदशहर के बाद भी पांच गोतस्करों के पैर में गोली लगी है। कई बार पुलिस व गोतस्करों की आमने-सामने मुठभेड़ हुई। एसएसपी ने गोकशी करने वालों का सत्यापन कराया, जिसमें कई गोतस्करों की पोल खुली।
खंगाला पुराना रिकॉर्ड
गोकशी और तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने पुराना रिकार्ड भी खंगाला है। जिसमें कई तस्कर फरार पाए है। उनकी भी तलाश में पुलिस जुटी है। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/