फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Meerut Youth Dies After Jump From Roof in Noida, Family Suspects Murder

UP: नौकरी के लिए मेरठ से नोएडा गया था पुनीत, युवती संग छत से लगाई छलांग, उपचार के दौरान मौत, हत्या की आशंका

Tue, 05 May 2026 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 May 2026 11:58 AM IST
सार

नोएडा में संदिग्ध हालात में छत से गिरकर मेरठ के युवक पुनीत चौहान की मौत हो गई। युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने आत्महत्या की बात पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
UP: Meerut Youth Dies After Jump From Roof in Noida, Family Suspects Murder
पुनीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में संदिग्ध हालात में छत से गिरकर मेरठ के युवक पुनीत चौहान की मौत हो गई। युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने आत्महत्या की बात पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


संदिग्ध हालात में छत से गिरने से युवक की मौत
नोएडा के सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला मकान की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती के कूदने की घटना सामने आई है। इस हादसे में मेरठ के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान मेरठ जनपद के गंगानगर क्षेत्र के उल्देपुर गांव निवासी पुनीत चौहान (25) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: आज अहम सुनवाई, सबूत नहीं दे सका साहिल, ब्रह्मपुरी थाने के तीन पुलिसकर्मी अदालत में होंगे पेश

चार दिन पहले नौकरी के लिए गया था नोएडा
परिजनों के अनुसार पुनीत किसान कृष्ण चौहान का सबसे छोटा बेटा था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पहले अपने पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। करीब पंद्रह दिन पहले उसने नौकरी की तलाश शुरू की थी। एक सप्ताह पहले वह घर आया और परिवार को बताया कि उसे नौकरी मिल गई है। इसके बाद चार दिन पहले वह नौकरी करने के लिए नोएडा चला गया था।

छत पर हलचल के बाद लगाई छलांग
पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के गजराज सिंह के मकान की छत पर कुछ हलचल सुनाई दी। मकान मालिक का बेटा मोनू जब छत पर पहुंचा तो वहां मौजूद युवक और युवती ने अचानक नीचे छलांग लगा दी। युवक सीधे सड़क पर गिरा जबकि युवती बिजली के तारों से टकराते हुए नीचे गिरी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
 

परिवार ने जताई हत्या की आशंका
घटना की सूचना सोमवार दोपहर पुलिस ने उल्देपुर गांव के प्रधान मुकेश को दी, जिसके बाद पुनीत के परिवार में कोहराम मच गया। पिता कृष्ण चौहान, मां सुनीता और भाई सुमित व विनीत तुरंत नोएडा के लिए रवाना हो गए।

परिजनों को आत्महत्या की बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि यह घटना किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है और युवक की हत्या कर इसे छलांग का रूप दिया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मोबाइल और कैमरों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहराई से जांच की जा रही है। घटनास्थल से वैज्ञानिक जांच दल ने साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे कैमरों के चित्रों की जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि युवक और युवती छत तक कैसे पहुंचे।

पुलिस ने दोनों के मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उनकी आपसी बातचीत और संदेशों की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि युवती के होश में आने और उसका बयान दर्ज होने के बाद ही इस रहस्यमयी घटना से पर्दा उठ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed