फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: man murder his friend for protesting against affair with sister-in-law

UP: अवैध संबंधों में मौत की भेंट चढ़ रहे रिश्ते, भाभी से अफेयर के विरोध पर की थी दोस्त की हत्या

Sat, 18 May 2024 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 May 2024 12:35 PM IST
सार

अवैध संबंधों में आपसी रिश्ते मौत की भेंट चढ़ रहे हैं। सरधना में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में भी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 

विज्ञापन
UP: man murder his friend for protesting against affair with sister-in-law
रवि का फाइल फोटो व हत्यारोपी नीरज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवा दो महीने पहले सरधना थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर युवक की गोलियां मारकर हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। मृतक दिल्ली के नजफगढ़ का रवि उर्फ सोनू था। उसकी हत्या दोस्त नीरज सहरावत और नीरज दहिया निवासी जोंधी जिला झज्जर हरियाणा ने शराब पिलाने के बाद की थी। दिल्ली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर मौका-ए-वारदात पर पहुंची। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दोहरा हत्याकांड: पापा कसम, मैंने ही बहनों को मारा...! जिन्हें साथ खाना खिलाया, उन्हें ही मौत की नींद सुलाया

विज्ञापन

छह मार्च की सुबह सरधना थाना पुलिस को भलसोना गांव के के सामने कांवड़ पटरी मार्ग के किनारे एक युवक का शव मिला था। युवक की गर्दन पर निशान थे। तीन गोलियां मारी गई थीं।

तीन दिन बाद शव का लावारिश में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि रवि उर्फ सोनू निवासी नजफगढ़ दिल्ली के दोस्त नीरज दहिया व नीरज सहरावत के उसकी भाभी से अवैध संबंध हो गए थे।

इसकी जानकारी रवि को होने पर उसने दोनों को भाभी से दूर रहने को कहा था। चार मार्च को नीरज दहिया और नीरज सहरावत उसकी हत्या के इरादे से उत्तराखंड ले गए। वहां पर दोनों को हत्या का मौका नहीं मिला। छह मार्च की सुबह दोनों उसे कांवड़ पटरी मांग पर लेकर पहुंचे। यहां कार में तार से गला दबाने के बाद सड़क किनारे तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। 

मृतक की बहन ज्योति ने थाना नजफगढ़ में रवि की गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर रवि के शव का फोटो देखा तो मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद नीरज सहरावत और नीरज दहिया को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed