{"_id":"5a83e0d54f1c1ba5268ba05a","slug":"up-man-killed-in-mango-garden-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : चौकीदार को फावड़े से काट डाला, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : चौकीदार को फावड़े से काट डाला, आरोपी फरार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 14 Feb 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में आम के बाग में दो चौकीदारों की आपस में कहासुनी हो गई। जिस पर एक चौकीदार ने दूसरे चौकीदार को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार सुबह हत्या का पता चला। हत्यारोपी चौकीदार की पुलिस तलाश कर रही है। यह वारदात सोमवार आधी रात की है।
विज्ञापन
मामला सरधना क्षेत्र के मिलक-टेहरकी गांव मार्ग का है। टेहरकी गांव निवासी देवराज के आम के बाग और फार्म हाउस पर चौकीदार समीम (22) पुत्र हनीफ निवासी गांव मिलक सरधना और जीतू किस्पोट निवासी रांची झारखंड रहते थे। सोमवार देर रात दोनों में बाग में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो जीतू ने समीम के सिर पर फावडे़ से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
पढ़ें : फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे
विज्ञापन
मंगलवार सुबह समीम का भाई इरफान व अन्य ग्रामीण बाग में पहुंचे तो उस समय जीतू आम के बाग में ही टहल रहा था। ग्रामीणों ने समीम का शव पड़ा देखा तो उन्होंने जीतू को आवाज लगाई। इसी बीच जीतू वहां से जंगल के रास्ते फरार हो गया। समीम की हत्या की सूचना पर पुलिस के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जीतू की तलाश की गई। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
समीम के भाई इरफान की तहरीर पर चौकीदार जीतू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ सरधना धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त फावड़ा मौके से बरामद किया गया है। हत्यारोपी जीतू की तलाश कराई जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/