शादी के पांचवें दिन दुल्हन ने किया ऐसा कांड, जानकर हर कोई हैरान, 50 हजार में हरिद्वार से लाया था घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे लेकर आस-पास के शहरों में काफी चर्चा है। मामला जानकर भले ही आपको यकीन न हों, लेकिन यह सच है कि नवविवाहिता ने शादी के पांचवें दिन ही ऐसा कांड कर दिया। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। जानिए आखिर नवविवाहिता ने ऐसा क्या कर दिया:-
शादी के पांचवे दिन हुई फरार
यह मामला यूपी के मेरठ जिले का है। जहां सरधना में एक अजीबोगरीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक युवक की किस्मत इतनी खराब निकली कि उसने शादी की मगर उसकी दुल्हन उसे हजारों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गई।
दरअसल, युवक पचास हजार में हरिद्वार से दुल्हन को अपने घर लेकर आया। लेकिन वह चार दिन ही साथ रहा कि पांचवें दिन नवविवाहिता न सिर्फ उसे छोड़कर फरार हो गई, बल्कि उसने अपने पति की बुरी तरह धुनाई भी करवा डाली। यही नहीं, उसने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करा दिया। आइए आगे जानते हैं पूरा मामला:-
पचास हजार में तय हुई थी युवक की शादी
सरधना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक हाल ही में हरिद्घार से पचास हजार रुपये में दुल्हन लेकर आया था। वह चार दिन ही पत्नी के साथ रहा। पत्नी ने मायके मिलकर आने की बात कही और युवक को अपने साथ ले गई, बीच रास्ते में बस में छेड़छाड़ का आरोप लगा पति की धुनाई करा दी और बस से नीचे उतरवाकर वहां से चलती बनी। युवक ने बिचौलिया पर पैसा वापस देने का दबाव बनाया तो पचास हजार में लाई गई दुल्हन के पच्चीस हजार रुपये ही वापस हो सके। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सरधना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक हरिद्घार में एक होटल पर मजदूरी करता हैं। उसके पास ही हरिद्घार निवासी एक युवक भी काम करता हैं। हरिद्घार निवासी एक युवक ने एक महिला से उसकी बातचीत कराई और दोनों की शादी करा देने की बात पक्की करा दी। युवक ने दोनों की शादी कराने की एवज में एक लाख रुपये की डिमांड की और बताया कि महिला के परिजनों को एक लाख रुपये देने होंगे जिसके बाद ही वह युवक से शादी कराने के लिये राजी होंगे।
दुल्हन ने बस में ही करा दी पति की धुनाई
युवक को महिला पसंद आ गई लेकिन उसे एक लाख रुपये की नकदी अधिक लगी जिसके बाद बिचौलिया ने दोनो पक्षों से बातचीत कर पचास हजार रुपये में बात पक्की करा दी। युवक की हरिद्घार के एक मंदिर में बाकायदा शादी की सभी रस्में पूरी कराईं गई। युवक के परिजन भी उस शादी की रस्म में शामिल हुए और छह दिन पूर्व युवक दुल्हन को लेकर अपने गांव लेकर आया। यही नहीं युवक ने गांव में आकर ग्रामीणों व दोस्तों को दावत भी दी थी।
दुल्हन चार दिन तक ससुराल में रही और उसके बाद उसने अपने माता-पिता से मिलने की इच्छा जताई। युवक ने बिचौलिया से बात की और कहा कि उसकी पत्नी अपने मायके वालों से मिलने जाना चाहती है मगर ऐसा न हो कि वह फिर वहां से लौटकर ही न आए। बिचौलिया ने कहा कि ऐसा नहीं होगा महिला को उसके मायके वालों से मिलवाकर वह वापस भिजवा देगा।
युवक दो दिन पूर्व महिला को लेकर हरिद्घार जा रहा था कि मुज्जफरनगर जाते ही महिला ने अपने पति पर बस में छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया, जिसके बाद भीड़ ने युवक की बुरी तरह धुनाई कर दी। युवक ने लोगों से लाख कहा कि महिला उसकी पत्नी है, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी और युवक को बस से नीचे उतार दिया, जिसके बाद महिला हरिद्घार के लिये रवाना हो गई।
युवक ने फोन पर बिचौलिया से बात की और उसे गांव बुलवा लिया। मामले को लेकर पंचायत बैठ गई और बिचौलिया पर रुपये वापस कराने के लिये दबाव बनाया। उधर महिला पक्ष के लोगों ने भी थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी बिचौलिया को दी,जिसके बाद बिचौलिया ने पचास हजार रुपये वापस न कराकर पच्चीस हजार रुपये युवक के वापस कराने की बात कही। जिस पर युवक पक्ष मान गया,तब जाकर मामला निबटा।
दिलचस्प बात यह है कि युवक ने पहले भी इसी तरह एक महिला से शादी की थी उसे भी अपने साथ लेकर गांव आया था। वह भी पांच-छह दिन ही टिकी और युवक से हजारों रुपये ठग ले गई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/