यूपी: फावड़ा प्रकरण दोहराने की कोशिश, लाला मोहम्मदपुर में फावड़े से बोला हमला, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के जंगेठी गांव में सिरफिरे द्वारा फावड़े से लोगों को काटकर आतंक मचाने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि लाला मोहम्मदपुर गांव में इसे दोहराने की कोशिश की गई। एक सिरफिरे ने फावड़े से एक युवक को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने पथराव कर हमलावर को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। जानें क्या था मामला :-
पुलिस के अनुसार गांव जेवरी निवासी जॉनी कश्यप लाला मोहम्मदपुर गांव में मुर्गी फार्म पर काम करता है। रविवार दोपहर को गांव का कूच्चा नाम का युवक हाथ में फावड़े लेकर जोर जोर से चिल्लाता हुआ आया और बोला कि जिसमें दम है वो सामने आए। सबको काट डालूंगा। आरोपी को देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
इस बीच दुकान पर मौजूद जॉनी पर कूच्चा ने फावड़े से हमला बोल दिया। कमर में फावड़ा लगने से जॉनी लहूलुहान हो गया। हमलावर ने दूसरा वार करने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पथराव कर उसे घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने आरोपी व घायल दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह इससे पहले भी चोरी व मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है।
खौफ पैदा करना चाहता था
इंस्पेक्टर के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जंगेठी गांव के संजीव की तरह गांव में खौफ पैदा करना चाहता था। ताकि लोग उससे डरें और सलाम करें। इसलिए वह फावड़ा लेकर गांव में निकला और बिना बात ही जॉनी पर हमला कर दिया। क्योंकि जॉनी उसे देखकर भागा नहीं था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/