{"_id":"690ce19aa26bf4b6990b6cbf","slug":"up-leaving-the-house-at-dusk-in-meerut-is-a-dangerous-task-miscreants-snatching-chains-from-2-women-2025-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में दिन ढले घर से निकलना खतरे वाला काम, दो जगह महिलाओं के गले पर झपट्टा मारकर बदमाशों ने लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में दिन ढले घर से निकलना खतरे वाला काम, दो जगह महिलाओं के गले पर झपट्टा मारकर बदमाशों ने लूटी चेन
Thu, 06 Nov 2025 11:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:27 PM IST
सार
Meerut News: बदमाशों ने निशि कालरा और दूसरी घटना में कविता के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
निशि कालरा और कविता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Chain Loot In Meerut: लावड़-सोफीपुर मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दो जगह महिलाओं से चेन लूट ली। पनीर खरीदकर घर जा रही मोबाइल व्यापारी की मां निशि कालरा और डेयरी से दूध लेकर आ रही कविता को निशाना बनाया। महिलाओं के गले पर झपट्टा मारने के निशान देखकर लोग भड़क गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में लावड़ रोड स्थित कैश कालोनी के सामने गणपति एंक्लेव निवासी मोहक कालरा का आबूलेन पर मोबाइल का शोरूम है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे उनकी 60 वर्षीय मां निशी कालरा घर से कालोनी के मुख्य गेट के बराबर में डेयरी पर पहुंचीं।
निशी कालरा राधा स्वामी सत्संग से भी जुड़ी हुई हैं।
निशी कालरा राधा स्वामी सत्संग से भी जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह डेयरी से पनीर खरीदकर वह कालोनी के गेट पर पहुंची तो वहां पहले से खड़े हेलमेट लगाए बाइक सवार बदमाश ने निशी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। उनके गले पर भी खरोच लग गई। जब तक महिला ने शोर मचाया, तब तक लुटेरा लावड़ की ओर फरार हो गया।
वहीं, सोफीपुर स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी कविता दूध लेकर घर जा रही थी। तभी बदमाशों ने करीब सवा तौले की चेन लूट ली और फरार हो गए। आधे घंटे में ही चेन लूट की दो वारदातें होने से लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों को कैद देखा। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र का कहना है कि जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द पकड़ा जाएगा। चेन लूटने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
Meerut: आधी पार्टी में शराब खत्म, और बोतल लेकर नहीं आया दोस्त तो पांच युवकों ने ईंटों से पीटकर मार डाला
ये भी देखें...
Meerut: आधी पार्टी में शराब खत्म, और बोतल लेकर नहीं आया दोस्त तो पांच युवकों ने ईंटों से पीटकर मार डाला