{"_id":"690cc59a68cc8379ba087744","slug":"meerut-halfway-through-the-party-the-liquor-ran-out-and-a-friend-failed-to-bring-a-bottle-and-murdered-2025-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: आधी पार्टी में शराब खत्म, और बोतल लेकर नहीं आया दोस्त तो पांच युवकों ने ईंटों से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आधी पार्टी में शराब खत्म, और बोतल लेकर नहीं आया दोस्त तो पांच युवकों ने ईंटों से पीटकर मार डाला
Thu, 06 Nov 2025 09:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 06 Nov 2025 09:28 PM IST
सार
आकिल उर्फ टीटी हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए खुलासा कर दिया। छह दोस्त अकसर एक खेत में शराब पीते थे। 25 अक्तूबर को पार्टी के दौरान शराब खत्म हो गई थी। पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आकिल उर्फ टीटी की हत्या में पुलिस ने पांच आरोपी लक्खीपुरा निवासी अरशद, आकिब, शाहजहां कालोनी लोहिया नगर निवासी फैज, सादिक और अमन को बजौट अंडर पास के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि शराब पीने के लिए आरोपियों से आकिल ने रुपये मांगे थे, रुपये नहीं देने पर उसे मार डाला। सबसे पहले ईंट से वार अमन ने किया था।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को आकिल की हत्या कर दी गई थी। परिजन जाकिर कालोनी लोहियानगर निवासी कफील की तहरीर पर 26 अक्तूबर को पुलिस ने लोहिया नगर निवासी आरिफ, आबिद, साहिल उर्फ लम्बू, आबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जांच पड़ताल में सभी की नामजदगी गलत पाई गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने पड़ताल की तो अमन को पुलिस ने सबसे पहले पकड़ा। अमन ने अपने सभी साथियों के नाम बताए। पुलिस ने सब को पकड़ लिया।
पूछताछ में बताया कि पांचों दोस्त हैं। हरी के खेत पर साथ बैठकर शराब पीते हैं। ई-रिक्शा चालक आकिल ने भी उनके साथ कई बार खेत पर शराब पी थी। 25 अक्तूबर को भी छहों शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने पर पांचों दोस्तों ने आकित से और शराब लाने को कहा। एसपी सिटी ने बताया कि आकिल ने शराब या रुपये नहीं दिए तो उसे ईंटों से पीटकर मार डाला। आरोपियों के कब्जे से खून सनी ईंट भी बरामद हुई है। अमन के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी देखें...
Meerut: एक और पति पर पत्नी व उसके प्रेमी की काली छाया, 12 दिन से लापता, सगे भाई ने बताई ये बात
ये भी देखें...
Meerut: एक और पति पर पत्नी व उसके प्रेमी की काली छाया, 12 दिन से लापता, सगे भाई ने बताई ये बात