{"_id":"57dd986f4f1c1b9d4bd47504","slug":"up-ko-nafrat-ki-nursary","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी को नफरत की नर्सरी नहीं बनने देंगे : जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी को नफरत की नर्सरी नहीं बनने देंगे : जयंत चौधरी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 18 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि वेस्ट यूपी को नफरत की नर्सरी नहीं बनने देंगे। अपराध चाहे जो हो, पर इससे किसी जाति या धर्म का कोई ताल्लुक नहीं है। अगर मुजफ्फरनगर दंगे के वक्त अखिलेश बोले होते और ठोस कदम उठाए जाते, तो हालात खराब नहीं होते।
पीएल शर्मा स्मारक सभागार में हुए सम्मेलन में जयंत चौधरी ने कहा कि 2017 के चुनाव आ गए हैं और राजनीतिक दल जनता के मुद्दों से ध्यान हटा रहे हैं। पूरे प्रदेश में बुखार महामारी में बदल चुका है। टॉप फाइव वाइब्रेंट शहरों की सूची से मेरठ बाहर हो चुका है। मेरठ के एक विधायक कहते हैं कि यह चुनाव नहीं, भारत-पाकिस्तान की लड़ाई है। इससे साबित होता है कि लोगों को उनकी जिंदगी के मुद्दों से भटकाकर लड़ाया जा रहा है। ऐसे लोग देश के और कितने टुकड़े करना चाहते हैं। हम सब एक हैं। अगर अपराधी को किसी जाति या धर्म से जोड़ते हैं, तो यह समाज के लिए ठीक नहीं है।
प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए जयंत ने कहा कि थोक में मंत्री बना दिए गए, जिनका न कोई काम है और न कोई दफ्तर। मंत्रियों को क्यों निकाला गया और क्यों वापस लिया गया। क्या मेरठ ने प्रदेश सरकार को विधायक नहीं दिए थे, मेरठ के नाम से इतनी चिढ़ क्यों है। केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सात एयरपोर्ट के प्रस्ताव चौधरी साहब ने पास किए थे, केंद्र सरकार बताए कि वह कब तक बन रहे हैं। गडकरी कह हैं कि अच्छे दिन का मुद्दा गले की हड्डी बन गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि वह तो जुमला था। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, त्रिलोक त्यागी, पूर्व एमएलसी चौधरी जगत सिंह, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, ताराचंद शास्त्री, वेस्ट यूपी अध्यक्ष मुंशीरामपाल, राजेंद्र जानी, राजेंद्र सिंह चिकारा, नरेंद्र खजूरी, भोपाल सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह, छपरौली विधायक वीरपाल राठी ने भी विचार रखे। सुनील रोहटा, रमन शर्मा, ऐनुद्दीन शाह, योगेश फौजी, विनय मल्लापुर, राजीव बालियान, रवि नैन, राहुल देव, किठौर चेयरमैन मतलूब गौड़, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के अध्यक्ष हेमंत, अमित अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
घर और सरकार एक ही बात है क्या?
जयंत चौधरी ने कहा कि अखिलेश आज कह रहे हैं कि पार्टी और परिवार, सरकार और परिवार एक हैं। ज्यादा नहीं कहूंगा। उनसे पुराने संबंध हैं। उनमें कुछ अच्छी यादें जुड़ी हैं और कुछ कड़वी। लेकिन हम चाहते हैं कि प्रदेश का विकास हो।
एम्स, केंद्रीय विवि और प्रदेश विभाजन का मुद्दा उठा
सम्मेलन में महासचिव राजेंद्र शर्मा ने प्रस्ताव पढ़कर सुनाए। इनमें चौधरी चरण सिंह विवि को केंद्रीय विवि बनाने, मेरठ में एम्स, हाईकोर्ट बेंच और प्रदेश विभाजन के लिए आयोग बनाने की मांग का प्रस्ताव रखा गया। बुखार को महामारी बनने से रोकने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे डाक्टरों की उपलब्धता की मांग की।
जयंत चौधरी ने इन प्रस्तावों पर मुहर लगाते हुए कहा कि यह मांग पत्र नहीं, रालोद का घोषणा पत्र है। जयंत को हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह और महामंत्री अजय शर्मा ने बेंच की मांग के लिए ज्ञापन दिया। जयंत ने कहा कि चौधरी अजित सिंह की पहल के बाद केंद्रीय कानून मंत्री ने प्रदेश सरकार से प्रस्ताव मांगा था। इस दौरान जयंत चौधरी ने एनएएस कॉलेज के शिक्षक दीपक शर्मा, मास्टर माइंड इंस्टीट्यूट के संजय शर्मा, सत्यकाम संस्था के अजय शर्मा, कुश्ती कोच जबर सिंह, ओलंपियन सीमा पूनिया के पिता और लड़कियों की हॉकी टीम को सम्मानित किया।
राहुल देव और मतलूब ने की रालोद ज्वाइन
दौराला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल देव और किठौर चेयरमैन मतलूब गौड़ को जयंत चौधरी ने रालोद ज्वाइन करायी। इस दौरान मतलूब गौड़ के साथ क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने रालोद की सदस्यता ली। सम्मेलन के बाद जयंत चौधरी बाउंड्री रोड स्थित राहुल देव के घर गये, जहां दर्जनों युवकों ने पार्टी की सदस्यता ली। सुनील रोहटा ने कई कालेजों के करीब 50 छात्रों को रालोद ज्वाइन करायी।