{"_id":"64a7ca84994b17f12a0078c1","slug":"meerut-crime-crooks-have-looted-many-lakhs-in-jewelers-shop-at-begumpul-ssp-and-ig-reached-on-the-spot-2023-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बड़ी वारदात: दिनदहाड़े ज्वेलरी के शोरूम में डकैती, बदमाशों ने 20 मिनट तक मचाया तांडव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बड़ी वारदात: दिनदहाड़े ज्वेलरी के शोरूम में डकैती, बदमाशों ने 20 मिनट तक मचाया तांडव, मचा हड़कंप
Fri, 07 Jul 2023 06:35 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 07 Jul 2023 06:35 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ में दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। बेखौफ बदमाशों ने ज्वेलरी के शोरूम में करीब 20 मिनट तक तांडव मचाया। इस बड़ी वारदात से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने पॉश मार्केट आबूलेन से चंद कदमों की दूरी पर शुक्रवार को दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। डकैती की सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि नमाज के चलते अधिकारी बेगमपुल चौकी पर बैठे थे, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि थाना लालकुर्ती क्षेत्र के बेगम ब्रिज रोड स्थित सेठ उन के पास गोपाल दी हट्टी के नास से ज्वेलरी का शोरूम है। शुक्रवार दोपहर में हथियारों से लैस बदमाश शोरूम में घुस गए और सभी को बंदूक की नोक पर लेकर डाका डाला। बड़ी बात है कि आबूलेन चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी के अनुसार, बदमाशों ने करीब 20 मिनट तक तांडव मचाया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सवाल उठ रहा है कि कावड़ यात्रा के चलते पुलिस अधिकारी सड़कों पर हैं लेकिन, इसके बावजूद भी वारदातें नहीं थम रहीं हैं। बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात करके पुलिस को चुनौती दी है।
पुलिस के अनुसार, बदमाश सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।