फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather forecast: heat scorched, light rain increased the humidity in western UP

Weather Update: बरसात के मौसम में भी गर्मी ने झुलसाया, हल्की बूंदाबांदी फिर उमस ने दिखाया असर

Mon, 11 Jul 2022 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Jul 2022 11:20 AM IST
सार

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश का सिस्टम बन रहा है, लेकिन लोकल स्तर पर दबाव कम होने से बारिश कम ही हो रही है।

विज्ञापन
Weather forecast: heat scorched, light  rain  increased the humidity in western UP
weather meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी यूपी में रविवार दोपहर कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं पर धूप खिली रही। सोमवार को भी सुबह से ही चटकीली धूप निकली। हालांकि आसमान पर बालद छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। रविवार को हुई बूंदाबांदी के बीच भी उमस का असर कम नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लोकल स्तर पर दबाव कम होने से कहीं-कहीं बारिश हो रही है, जो अच्छे मानसून के लिए ठीक स्थिति नहीं है।

विज्ञापन


रविवार सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए थे, जिन्हें देखकर अच्छी बारिश के आसार लग रहे थे। दोपहर में दो से तीन बजे के बीच शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हो गई। बाईपास पर भी बारिश अच्छी रही लेकिन ज्यादातर हिस्से सूखे ही रहे।
विज्ञापन


शाम होते-होते आसमान साफ हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं रविवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 54 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: देवबंद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल के समीप मांस फेंकने पर हंगामा, वर्ग विशेष के लोगों का गांव में प्रवेश रोका

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश का सिस्टम बन रहा है, लेकिन लोकल स्तर पर दबाव कम होने से बारिश कहीं-कहीं हुई है। अभी अच्छी बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अच्छे मानसून के लिए इस तरह की स्थिति ठीक नहीं है।

पिछले सात दिन का तापमान
तारीख    अधिकतम    न्यूनतम

4    37.2    25.6
5    36.0    25.6
6    37.0    25.4
7    37.1    26.1
8    37.6    26.3
9    29.4    26.0
10    35.3    23.9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed