{"_id":"674d99d6bc60e5d507089d80","slug":"up-keshav-prasad-maurya-said-akhilesh-yadav-is-a-robber-of-votes-said-on-chandrashekhar-owaisi-helping-bjp-2024-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश यादव वोटों के लुटेरे; चंद्रशेखर-ओवैसी के बारे में कही ऐसी बात...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश यादव वोटों के लुटेरे; चंद्रशेखर-ओवैसी के बारे में कही ऐसी बात...
Mon, 02 Dec 2024 04:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 02 Dec 2024 04:59 PM IST
सार
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनेगी। ये फर्जी पीडीए परिवार डेवलपमेंट एजेंसी ये चलाते हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उप चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय हुई है और समाजवादी पार्टी की साइकिल पंक्चर हो गई। इससे सपाई बौखला गए हैं। मुरादाबाद की कुंदरकी में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया है। करहल में भी भाजपा को वोट दिया गया।
विज्ञापन
मौर्य ने कहा कि संभल में कोर्ट के आदेश से कमीशन द्वारा किए जा रहे सर्वे की कार्रवाई की आड़ में सपा सांसद और विधायक के समर्थकों ने विवाद खड़ा किया। इसमें कई लोग मारे गए। सपा सांसद और विधायक के समर्थक ही आपस में लड़ते हैं। इसके बाद समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल भेजने का ड्रामा करती है और पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग करती है। अगर देना है तो पांच-पांच करोड़ रुपए दे दो। ये मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति अब सपा के काम नहीं आएगी। सपा ने मुस्लिमों को बहुत बरगला लिया है। भाजपा के नाम का भय दिखाकर बहुत वोट हासिल कर लिया, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री यागी के नेतृत्व वाली सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। इसलिए भाजपा के साथ सभी लोग खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा बन जाएगी समाप्तवादी पार्टी
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता युवाओं, किसानों को सम्मान, महिला सशक्तिकरण करना है। पहले भाजपा ने यूपी का चुनाव जीता, हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन जीता। इसी तरह से 2027 में उत्तर प्रदेश में भी प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनेगी। ये फर्जी पीडीए परिवार डेवलपमेंट एजेंसी ये चलाते हैं। इन्होंने झूठ बोलकर लोकसभा में कुछ सीटें जीत लीं। इनके गुब्बारे की हवा निकल चुकी है। सपा और कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। सपा द्वारा भाजपा पर दंगे भड़काने के आरोप पर उन्होंने कहा कि सरकार ने कड़ाई के साथ हिंसा को रोका है। प्रदेश को दंगामुक्त बनाया है। गुंडे-माफिया और दंगाइयों को नियतंत्रण में रखा है। हार की हताशा में सपा मुखिया अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

अखिलेश यादव को बताया वोट का लुटेरा
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश के वोट की लूट के आरोपों पर कहा कि वे खुद वोट के लुटेरे हैं, बूथ कैप्चरिंग करने वाले है। वे इस प्रकार की बात करते हैं। चुनाव में जीत जाए तो ईवीएम सही, हार जाए तो ईवीएम खराब और चुनाव आयोग खराब। वे तो कुंदरकी, मीरापुर, सीसामऊ का भी चुनाव रद्द करने की मांग कर रहे थे, लेकिन सीसामऊ में सपा जीती है। इनके मुंह, पेट व दिमाग में क्या है, समझना मुश्किल है। सपा ना घर की है और ना घाट की है। ना हिंदुओं की है और ना ही मुस्लिमों की है। ना अगड़ी जाति की है, ना पिछड़ी जाति की है और ना ही दलितों की है। सपा केवल गुंडे-माफिया की है।

100 में से 60 हमारा और 40 में भी बंटवारा
आरएसएस सरसंघचालक के तीन बच्चों के आह्वान करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आह्वान पर देश और समाज विचार करेगा। हरियाणा में किसान आंदोलन के पीछे छिपने वाले लोग खुद चुनाव हार गए। किसान पूरी तरह से भाजपा के साथ है।
उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर और ओवैसी द्वारा भाजपा की सहायता करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 100 में से 60 हमारा है और 40 में भी बंटवारा है। हम किसी के भरोसे नहीं है। जनता हमारे साथ है।