फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Jewelery worth Rs 10 lakh and cash worth Rs 1 lakh stolen from the house of an army personnel in Meerut

UP: मेरठ में सैन्यकर्मी के घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख की नगदी चोरी... चोरों ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम

Sun, 05 Jan 2025 06:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 05 Jan 2025 06:18 PM IST
सार

सैन्यकर्मी छुट्टी पर आया हुआ था। यहां से अपने पैतृक आवास चला गया था। उसके पीछे से चोरी हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
UP: Jewelery worth Rs 10 lakh and cash worth Rs 1 lakh stolen from the house of an army personnel in Meerut
चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृष्णा एन्कलेव कालोनी चोरों ने सेना में नायक के बंद पड़े मकान को खंगाल दिया। करीब दस लाख के जेवर और एक लाख रुपये नगद ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 

UP: Jewelery worth Rs 10 lakh and cash worth Rs 1 lakh stolen from the house of an army personnel in Meerut
छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
किला परीक्षितगढ़ के गांव मुजफ्फरपुर खुन्टी निवासी गौरव पुत्र रामवीर सेना में नायक है और जम्मू कश्मीर में तैनात है। उसने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व भावनपुर थानाक्षेत्र में अब्दुल्लापुर के समीप कृष्णा एन्कलेव में मकान खरीदा था। वहां उसकी पत्नी पूजा दोनों बच्चों के साथ रहती है। वह भी अपने बच्चों से मिलने के लिए छुट्टी लेकर आया हुआ था। बच्चों की सर्दी की छुट्टी पड़ने पर वह परिवार के साथ पैतृक गांव मुजफ्फरपुर खुन्टी चला गया। जब वह अगले रोज वापस आया तो मकान की बालकनी में लगी विंडो का शीशा टूटा पड़ा था। उसके कमरे में रखी सेफ से सोने चांदी के लगभग दस लाख रुपये के जेवरात और एक लाख की नगदी चोरी हो चुकी थी। 
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध युवकों को जाते हुए देखा गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed