फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Iqbal had brought fake notes from Pakistan in 1990 and exposed the case after arrest of Aftab

UP: पाकिस्तान से 1990 में नकली नोट लाया था इकबाल, अब आफताब की गिरफ्तारी से खुला राज, ये है पूरा मामला

Tue, 14 Feb 2023 01:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Feb 2023 01:06 AM IST
सार

Meerut News : इकबाल काना 1990 में पाकिस्तान से नकली नोट लाया था। अब आफताब की गिरफ्तारी हुई तो पूरा मामला खुल गया।

विज्ञापन
UP: Iqbal had brought fake notes from Pakistan in 1990 and exposed the case after arrest of Aftab
पूछताछ करती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

90 के दशक में कैराना निवासी इकबाल काना पाकिस्तान से नकली नोट लाकर पश्चिमी यूपी में चलाता था। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने इकबाल काना की घेराबंदी की तो वह पाकिस्तान चला गया। 

विज्ञापन


बताया गया कि पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़कर इकबाल काना ने भारत में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क फैला दिया था। गठरियों में नकली नोट आने लगे। कैराना के कई लोग नकली नोट से जुड़े हैं। अब कैराना से नकली नोट का कनेक्शन जुड़ने पर सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने भी पुराना रिकॉर्ड खंगालकर कैराना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आठवीं पास आफताब, नेपाल तक चलाता है ट्रक
जांच टीम ने बताया कि आफताब आठवीं पास है। आफताब, उसका भाई और पिता भी नेपाल तक ट्रक चलाते हैं। पुलिस ने बताया कि अभिनेता शाहिद कपूर की फर्जी वेब सीरीज की तर्ज पर नकली नोटों को चलाने का धंधा चल रहा था। आफताब पुलिस को घंटों गुमराह करता रहा। लेकिन बाद में सुरक्षा एजेंसी ने सख्ती से पूछताछ कर काफी जानकारी जुटा ली है। सभी बिंदु पर गहनता से पड़ताल चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ट्रक चालक ने नशे में एक किलोमीटर तक कार को घसीटा, वीडियो देखकर अफसर भी हैरान

ये है मामला
मेरठ में दो-दो हजार के नकली नोट बाजार में चलाने वाले आरोपी आफताब निवासी अहमदनगर, लिसाड़ीगेट का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ना बताया जा रहा है। पूछताछ में बताया कि आफताब, उसके भाई महताब, पिता दिलशाद नेपाल तक ट्रक चलाते हैं। आफताब कई घंटों तक थाना पुलिस को गुमराह करता रहा। एनआईए, एटीएस, आईबी और एलआईयू ने गहनता से जांच की। जिसमें पता चला कि आफताब का जीजा शाहिद शामली के कैराना का निवासी है, जिससे वह नकली नोट लेकर आया था। अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसी ने कैराना में डेरा डाल लिया है।

एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कैराना में आफताब के जीजा की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: बोरे में शव मिलने का मामला, महिला की पहचान हुई न आरोपी तक पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पहले भी पकड़े गए मेरठ में नकली नोट
22 जुलाई, 2021 में गंगानगर में नकली नोट के मामले में होमगार्ड प्रशांत व उसके दोस्त मोहसिन, साजिद पकड़े गए थे। इससे 15 दिन पहले शास्त्रीनगर में नकली नोटों की सप्लाई करता एक युवक पकड़ा गया था। जिसने होमगार्ड का नाम पुलिस को बताया था। इससे एक साल पहले भावनपुर में एक गिरोह पकड़ा था। मेरठ में लगातार नकली नोट सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा गया, लेकिन इस बार कैराना से नकली नोट आने का भंडाफोड़ होने पर थाना पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसी भी गंभीर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed