UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार
Meerut News : पड़ोसी महिला का आरोप है कि महिला कांस्टेबल व उसकी बहन ने दबंगई दिखाते हुए भरी सड़क पर उसके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं बाल पकड़कर सड़क पर भी खींचा।
विस्तार
मेरठ जनपद में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की संत विहार कॉलोनी में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली महिला कांस्टेबल पर मारपीट और बाल खींचने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की संत विहार कॉलोनी में कांस्टेबल अपने परिवार के साथ रहती है। महिला कांस्टेबल का पति अलीगढ़ में दरोगा के पद पर तैनात है। पड़ोसी महिला का आरोप है कि महिला कांस्टेबल व उसकी बहन ने दबंगई दिखाते हुए भरी सड़क पर उसके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं बाल पकड़कर सड़क पर भी खींचा।
यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार
वहीं, पीड़ित महिला ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि महिला कांस्टेबल व उसका पति तहरीर वापस लेने का दबाव दे रहे हैं। तहरीर वापस नहीं लेने पर अंजाम भगतने की धमकी तक दे डाली।
यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार