{"_id":"69aed65c5ced9e1942014fe0","slug":"up-indecent-comment-on-schoolgirls-in-badshah-s-song-tattiri-meerut-sp-leader-complains-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बादशाह के 'टटीरी' गाने में स्कूली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी, मेरठ के सपा नेता ने महिला आयोग में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बादशाह के 'टटीरी' गाने में स्कूली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी, मेरठ के सपा नेता ने महिला आयोग में की शिकायत
Mon, 09 Mar 2026 07:48 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:48 PM IST
सार
Meerut News: गायक एवं रैपर बादशाह का एक नया गाना 'टटीरी' विवादों में घिरा हुआ है। इसमें बादशाह स्कूली बच्चियों पर अभद्र टिप्पणी करते दिख रहे हैं। हालांकि बादशाह ने माफी मांग ली है, मगर उनके खिलाफ गुस्सा कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
टटीरी गाना
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विस्तार
Tateeri Song: समाजवादी पार्टी (सपा) लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष शशिकांत गौतम ने प्रसिद्ध गायक एवं रैपर बादशाह के नए गीत 'टटीरी' में स्कूली छात्राओं के प्रति इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा पर कड़ा एतराज जताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आयोग को पत्र भेजकर गीत के गायक और निर्माता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सपा नेता ने राष्ट्रीय महिला आयोग से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। उनकी मांग है कि संबंधित गीत के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाई जाए और भविष्य में इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शशिकांत गौतम ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि बादशाह का यह नया गाना समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश फैला रहा है और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। उन्होंने इस तरह के गीतों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ बताया है।
इस शिकायत के बाद, यह उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले की गंभीरता को समझते हुए उचित कार्रवाई करेगा। यह घटना संगीत उद्योग में सामग्री की सेंसरशिप और सामाजिक जिम्मेदारी पर एक बार फिर बहस छेड़ सकती है।
बादशाह ने मांगी माफी
बादशाह ने इस गीत का विरोध होने पर वीडियो जारी कर माफी मांगी। उनका कहना है कि वे खुद हरियाणा से हैं, ऐसे में हरियाणा की महिलाओं के प्रति वे जानबूझकर ऐसा काम नहीं कर सकते हैं। उनके गाने के बोल से किसी को ठेस पहुंची है, वे इसके लिए खेद जताते हैं।
ये भी देखें...
Meerut News: हादसे के बाद सोना कारोबारी की कार से 12 लाख के आभूषण चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
बादशाह ने इस गीत का विरोध होने पर वीडियो जारी कर माफी मांगी। उनका कहना है कि वे खुद हरियाणा से हैं, ऐसे में हरियाणा की महिलाओं के प्रति वे जानबूझकर ऐसा काम नहीं कर सकते हैं। उनके गाने के बोल से किसी को ठेस पहुंची है, वे इसके लिए खेद जताते हैं।
ये भी देखें...
Meerut News: हादसे के बाद सोना कारोबारी की कार से 12 लाख के आभूषण चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप