फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Husband and wife did not cremate together

नवदंपति की एक साथ नहीं उठ सकी अर्थियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बात

Thu, 21 Jun 2018 10:43 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 21 Jun 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
UP: Husband and wife did not cremate together
फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर के सठेड़ी गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपति की मौत हो गई थी। दंपति की एक साथ अर्थियां नहीं उठ सकी। पहले युवक का अंतिम संस्कार किया गया। इसके 24 घंटे बाद महिला के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दंपति की मौत जहरीला पदार्थ के खाने से होने की पुष्टि हुई है। मृतकों के दोनों परिवारों ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।  

विज्ञापन


रतनपुरी क्षेत्र के सठेड़ी गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर मंगलवार की सुबह गांव मंसूरपुर निवासी कल्लू पुत्र नैनसिंह और उसकी पत्नी विनीता उर्फ रबीता अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया था, जबकि विनीता की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को ही दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार की शाम को कल्लू के शव का पोस्टमार्टम हो गया था। परिजनों ने मंसूरपुर में शाम छह बजे कल्लू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। महिला विनीता के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। विनीता के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को हुआ। परिजनों ने विनीता के शव का 24 घंटे बाद मंसूरपुर में लाकर अंतिम संस्कार किया। पोस्टमार्टम एक साथ नहीं होने से पति व पत्नी की अर्थियां एक साथ नहीं उठ सकी। अंतिम संस्कार के दौरान मृतका के मायके वाले मौजूद थे। 
विज्ञापन


पढ़ें : मुजफ्फरनगर: संदिग्ध हालात में नवदंपति की मौत, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दंपति की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की पुष्टि हुई है। मृतकों के परिजनों ने पुलिस से आगे की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed