खुशखबर: मेरठ में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 11 करोड़ की पहली किस्त जारी, मांग पूरी होने पर गदगद हुए भाजपा नेता
Meerut News : शासन ने मेरठ में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए मंजूरी दे दी है। साथ ही 11 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में नगर निगम की बिल्डिंग में मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी। इसके लिए शासन ने 45 करोड़ 99 लाख रुपये मंजूर कर दिए। शासन ने शनिवार को निगम को 11 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी।
शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। इसको लेकर जनप्रतिनिधि और अधिकारी लगातार लखनऊ में चिट्ठी लिख रहे थे। 2022 में राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने प्रमुख सचिव को चिट्ठी लिखकर घंटाघर के पास नगर निगम की बिल्डिंग में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की मांग रखी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी बात की थी।
वहीं, महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने भी कई बार नगर विकास अधिकारी से इसको लेकर वार्ता की थी। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी। अब 45 करोड़ 99 लाख और सात हजार की लागत से नगर निगम की बिल्डिंग में मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी।
बता दें कि नगर निगम की नई बिल्डिंग शास्त्रीनगर नई सड़क पर बनना तय हो गया। जिसकी तैयारी हो रही है। इसको देखते हुए नगर विकास अधिकारी ने निगम के अकाउंट में मल्टीलेवल पार्किंग की पहली किस्त के लिए 11 करोड़ रुपये जारी कर दिए।
इसकी जानकारी लगने पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपई, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री व नगर विकास अधिकारी का आभार भी व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान
नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा का कहना है कि निगम की बिल्डिंग में मल्टीलेवल पार्किंग बनने से शहर के लोगों को राहत मिलेगी। शहर के बीचोबीच कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी। जिसके चलते लोगों को अपनी गाड़ियां खड़ी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
यह भी पढ़ें: UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी