फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Girlfriend reached on time for marriage, groom and his father remained in police custody overnight

हंगामा: निकाह से ऐन पहले पहुंच गई प्रेमिका, रात भर पुलिस हिरासत में रहे दूल्हा और उसका पिता, ऐसे हुआ समझाैता

Wed, 11 Dec 2024 12:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 11 Dec 2024 12:18 PM IST
सार

सहारनपुर के गागलहेड़ी कस्बे में केरल से पहुंची युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए निकाह रुकवा दिया। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। देर रात थाने में समझौता कराया गया। 
 

विज्ञापन
UP: Girlfriend reached on time for marriage, groom and his father remained in police custody overnight
युवती व दूल्हा और उसका पिता हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी निवासी एक युवती की शादी दिलबहार पुत्र जुलफान निवासी शेरपुर थाना बिहारीगढ़ के साथ होनी थी। मंगलवार को दूल्हा जैसे ही बरात लेकर पहुंचा तो केरल के जिला अन्नाकुलम निवासी उसकी प्रेमिका ने आकर निकाह रुकवा दिया।

विज्ञापन


केरल में फर्नीचर का काम करता है दिलबहार
उसका कहना था कि दिलबहार केरल में फर्नीचर का काम करता है। उसके साथ सात साल से संबंध हैं। उसने शादी का वादा कर रखा था, लेकिन बाद में आनाकानी करने लगा। दिलबहार से अपने संबंधों के फोटोग्राफ भी सभी को दिखाए। उसने बताया कि शादी से मना करने पर उसने 30 नवंबर को केरल के थाने में दिलबहार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

केरल से गागलहेड़ी पहुंची प्रेमिका
केरल से गागलहेड़ी पहुंची प्रेमिका के शादी में पहुंच कर प्रेमी का निकाह रुकवाने के बाद रात भर दूल्हा और उसका पिता पुलिस हिरासत में रहे। सुबह दूल्हे पक्ष द्वारा वधु पक्ष से माफी मांगते हुए शादी में खर्च हुई रकम लौटाने के बाद ही मामला निपटा। उधर प्रेमिका दूल्हे से ही शादी करने की बात कहते हुए वापस लौट गई। 

बता दें कि मंगलवार को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर खानाजादपुर निवासी दिलबहार पुत्र जुलफान गागलहेड़ी में बरात लेकर आया था। जैसे ही दुल्हन और दूल्हे का निकाह पढ़ा जा रहा था, तभी केरल से आई एक युवती ने खुद को सात साल से दूल्हे के साथ रिलेशनशिप में बताते हुए निकाह रुकवा दिया था।

रात भर पुलिस हिरासत में रहे दूल्हा और उसका पिता
इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके पिता को पुलिस के हवाले कर दिया था। रात भर दोनों पुलिस हिरासत में रहे। बुधवार सुबह दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष से माफी मांगते हुए शादी में खर्च हुई रकम वापस लौटते हुए समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को छोड़ा। 

वहीं केरल से आई प्रेमिका दिलबहार से ही शादी करने की बात कहते हुए वापस लौट गई। उसका कहना था कि वह किसी और से दिलबहार की शादी नहीं होने देगी। दिलबहार केरल में फर्नीचर का काम करता है। 

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि केरल से विवाह समारोह में आई युवती द्वारा खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताने के बाद शादी टूट गई है। अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed