यूपी: धर्म परिवर्तन कर युवती ने की शादी, परिजनों ने कराया अपहरण का मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में एक दूसरे समुदाय की युवती द्वारा धर्म परिवर्तन कर शादी करने का मामला सामने आया है। मेरठ मे सदर थानाक्षेत्र के रजबन बाजार से 6 मार्च को परिजनों ने अपनी बेटी के अपहरण होने की बात कहकर मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने सोमवार को युवती को भैसाली बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। युवती ने पुलिस के सामने कहा कि उसने धर्म बदलकर अपने प्रेमी से शादी कर ली है।
रजबन बाजार निवासी दूसरे समुदाय की 19 वर्षीय युवती का सदर बाजार क्षेत्र निवासी जतिन तोमर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवती के परिजनों को पता चला तो उन्होंने युवती के घर से निकलने पर रोक लगा दी।
6 मार्च की सुबह युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। परिजनों को जब पता चला तो युवती के परिजनों ने सदर बाजार थाने में अपहरण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और आरोपी युवक पर अपहरण का केस दर्ज करा दिया।
मामला अलग अलग समुदाय का होने के बाद दोनों के परिजन आमने सामने आ गए थे। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया की युवती को रोडवेज बस अड्डे से बरामद किया गया है।
युवती ने बताया है कि वह बालिग है और देहरादून के आर्य समाज मंदिर में उसने अपने प्रेमी के साथ शादी की है, बाद में दोनों ने कोर्ट में भी शादी रजिस्टर्ड करा ली।
पुलिस युवक की भी तलाश कर रही है। एसओ का कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। कोर्ट के निर्देश आगे की कार्रवाई की जाएगी।