यूपी: महिला को अकेली देख बुरी नीयत से दबोचा, फिर सामूहिक बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को अकेली देख दो युवक घर में घुस गए और बुरी नीयत से दबोच लिया। फिर दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जानिए पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की है। यहां बड़ौत में दो युवकों ने घर में अकेली महिला के साथ गैंगरेप किया किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। महिला ने दो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला घर पर अकेली थी। बृहस्पतिवार सुबह दो युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप किया। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि यदि किसी को बताया या रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार देंगे। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर सूरज नामक युवक को हिरासत में लिया।
इस संबंध में कोतवाल बीएस सिरोही का कहना है कि इस मामले में तहरीर ले ली गई है, महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और एक युवक को हिरासत में लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/