{"_id":"669e4a9e3f891d116a01af4b","slug":"up-four-year-old-girl-cremates-her-75-year-old-father-in-meerut-2024-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में चार वर्ष की बच्ची ने 75 वर्ष के पिता को दी मुखाग्नि, रो-रोकर पूछती रही, कहां चले गए पापा ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में चार वर्ष की बच्ची ने 75 वर्ष के पिता को दी मुखाग्नि, रो-रोकर पूछती रही, कहां चले गए पापा ?
Mon, 22 Jul 2024 05:39 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:39 PM IST
सार
मेरठ के शास्त्रीनगर के रहने वाले देवेंद्र त्यागी सेल्स टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनकी माैत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनकी चार वर्ष की बेटी ने 75 वर्ष के पिता के शव को मुखाग्नि दी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
पिता को मुखाग्नि देती मासूम बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह खबर उनके लिए नसीहत भरी है जो बेटी को कमतर आंकते हैं। महज चार साल की बेटी ने आज अपने 75 साल के पिता को मुखाग्नि देकर मिसाल कायम कर दी। श्मशान घाट में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बच्ची बार-बार रोकर अपने मामा और अन्य परिजनों से पूछ रही थी कि पापा कहां चले गए। अब मुझे बाहर घुमाने कौन ले जाएगा, मेरे लिए चॉकलेट कौन लाएगा।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर निवासी सेल्स टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त देवेंद्र त्यागी के हंसते-खेलते परिवार पर सात साल पहले कहर टूटा। अगस्त 2018 में बेटे की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। उसके एक बेटी थी। एक महीने बाद ही उनकी शादीशुदा बेटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
उसने अपने पीछे छोटे-छोटे दो बेटे छोड़े। इस संकट के समय में देवेंद्र के दामाद और उनकी बहू ने उनसे दूरी बना ली। देवेंद्र के साले राजीव त्यागी ने बताया कि कुछ दिन बाद दामाद और बहू ने शादी कर ली और तीनों बच्चों को साथ लेकर अलग रहने लगे।
विज्ञापन
अपना वंश चलाने के लिए 70 साल की उम्र में देवेंद्र और उनकी पत्नी मधु ने टेस्ट ट्यूब से संतानोत्पत्ति का निर्णय लिया। नौ महीने बाद इस विधि से पुत्री ने जन्म लिया। उसका नाम मोहा त्यागी रखा गया। उसकी आयु आज चार वर्ष है।
अब 75 साल की उम्र में देवेंद्र त्यागी का भी निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार सूरजकुंड में कर दिया गया। उनकी चार साल की पुत्री ने उन्हें मुखाग्नि दी।
बहू और दामाद के कदम से टूट गए थे
राजीव त्यागी ने बताया कि देवेंद्र अपनी पोती और बेटी के दोनों बेटों से बहुत प्यार करते थे। वह उन्हें ही अपने वारिस के रूप में देखते थे। लेकिन बहू और दामाद ने जब शादी कर ली और उनसे दूरी बना ली तो वह टूट गए। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या करें। उनके बाद उनकी संपत्ति का मालिक कौन होगा। तब उन्हें टेस्ट ट्यूब विधि का सहारा लिया।