फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: firing, stress, police force deployed in Shamli district

यूपी: बीड़ी के बंडल को लेकर जमकर बवाल, दो समुदाय में तनाव, पुलिस बल तैनात

Mon, 16 Jul 2018 03:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Mon, 16 Jul 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
UP: firing, stress, police force deployed in Shamli district
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यहां एक बीड़ी के बंडल को लेकर बवाल हो गया। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग हुई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण शहर में तनाव फैल गया। जिसको देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। शहर के मोहल्ला बनखंडी में बीड़ी के बंडल ने बवाल करा दिया। दूसरे समुदाय का युवक दुकान से बीड़ी का बंडल उठाकर भाग गया, जिसको लेकर मारपीट के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के साथ ही पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाया गया। घटना को लेकर तनाव का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। देर रात पुलिस अधीक्षक, एएसपी, सीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


दरअसल मोहल्ला बनखंडी में विक्की की परचून की दुकान है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे विक्की के पिता सतपाल दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कालू उर्फ हुक्का दुकान पर पहुंचा और बीड़ी का बंडल उठाकर भाग गया। सतपाल ने शोर मचाया, तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान कालू भी वहां पहुंच गया। दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट और हंगामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: firing, stress, police force deployed in Shamli district
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि इसी दौरान भीड़ के बीच किसी ने पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई। सूचना मिलने पर शामली कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाठी चलाकर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह भी मौके पर आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने फायरिंग और पथराव करने का एक दूसरे पर आरोप लगाया।  

घटना की गंभीरता को देखते हुए कुछ देर बाद ही पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीएसी भी बुला ली गई। इसके बाद पुलिस एक पक्ष से सपा नेता राशिद पहलवान और दूसरे पक्ष से विक्की तथा उसके पिता सतपाल को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामूली विवाद पर टकराव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गंभीरता से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छावनी में तब्दील हुआ बनखंडी मोहल्ला

UP: firing, stress, police force deployed in Shamli district
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शामली कोतवाली पुलिस के अलावा कांधला, कैराना, आदर्श मंडी, झिंझाना और थानाभवन थानाध्यक्ष को भी पुलिस बल के साथ मौके पर बुला लिया गया था। इसके अलावा पीएसी के जवानों को भी दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तैनात कर दिया गया। ताकि माहौल गरमाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।  

झगड़े के दौरान बाहर से बुलाए गए थे युवक
मोहल्ला बनखंडी में दो पक्षों में झगडे की बड़ी वजह बाहर से बुलाए गए युवक बताए जा रहे हैं। मालूम चला है कि जब झगड़ा हुआ, तो उसके कुछ देर में ही तीन-चार बाइकों पर युवक वहां पहुंचे। इसके बाद गरमागरमी बढ़ी और तनाव हो गया था। पुलिस उन युवकों की पहचान करने में लगी है, जो बाहर से वहां पहुंचे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed