फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Fire breaks out in truck filled with empty gas cylinder as soon as it touches HT line in Saharanpur

UP: सहारनपुर में टला बड़ा हादसा, एचटी लाइन से टच होते ही खाली गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में लगी आग

Fri, 26 Aug 2022 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Aug 2022 03:30 PM IST
सार

शुक्रवार को इंडेन गैस के सिलिंडर लेकर एक ट्रक विकासनगर से हरियाणा के करनाल जा रहा था। इसी दौरान ट्रक हादसे का शिकार हो गया। एचटी लाइन से छूने के कारण ट्रक के टायर फट गए और ट्रक में आग लग गई। वहीं चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
UP: Fire breaks out in truck filled with empty gas cylinder as soon as it touches HT line in Saharanpur
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां  नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव साल्हापुर के पास एचटी लाइन के तारों से टच होने से इंडेन गैस के खाली सिलिंडरों से भरे ट्रक में आग लग गई।

विज्ञापन


सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी, एसडीएम, सीओ व नकुड़ व सरसावा की पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को इंडेन गैस के सिलिंडर लेकर एक ट्रक विकासनगर से हरियाणा के करनाल जा रहा था। ट्रक चालक जयकुमार ने बताया कि जैसे ही वह गांव साल्हापुर के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही एक बस को साइड देते समय ट्रक एचटी लाइन के तारों को छू गया और अचानक से ट्रक के टायर फट गए।  इससे सिलिंडरों में आग लग गई। वहीं ट्रक चालक ने तुरंत ही ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ममता शर्मसार: सौतेली मां ने डेढ़ साल के बच्चे को नेशनल हाईवे पर गाड़ी के आगे फेंका, मौके पर ही मौत


ट्रक में रखे आग बुझाने के सिलिंडरों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर एसडीएम अजय कुमार, सीओ अरविंद सिंह पुंडीर, कोतवाल नरेश कुमार सहित नकुड़ व सरसावा थाने से पुलिस फोर्स व सौराना फायर ब्रिगेड स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंची।

तकरीबन आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब ढाई बजे आग बुझने के बाद आवागमन सुचारू हो सका। गनीमत रही कि सिलिंडर खाली थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed